Samsung ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Galaxy A-सीरीज के नए स्मार्टफोन Galaxy A01 को लिस्ट कर दिया है। अगर इसकी स्पेसिफिकेशन देखे तो यह एक बजट सेगमेंट डिवाइस है जिसमे आपको ड्यूल कैमरा और नौच डिस्प्ले दिया गया है। फोन को देख कर यही लगता है की कंपनी अब बजट सेगमेंट में भी कुछ लेटेस्ट ऑप्शन पेश करने वाली है।
Samsung Galaxy A01 के फीचर
अगर डिजाईन की बात करे लो-एंड A-सीरीज में इन्फिन्टी V डिस्प्ले दी गयी है जबकि पीछे की तरफ आपको ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने 5.7-इंच की HD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले आज के ट्रेंड के हिसाब से थोडा मोटे बेज़ेल के साथ दी गयी है। बैक-पैनल प्लास्टिक का बना हुआ Black, Blue और red कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
प्रोसेसर के बारे में कोई साफ़ जानकारी तो नहीं दी गयी है लेकिन ओक्टा-कोर चिपसेट 1.95Ghz का इस्तेमाल 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश की गयी है। फोटोग्राफी के लिए पीछे 13MP का प्राइमरी सेंसर 2MP के एक्स्ट्रा सेंसर के साथ दिया गया है। नौच के तहत 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
अन्य फीचरों में, 3000mAh बैटरी, ड्यूल सिम सपोर्ट, FM रेडियो, लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेसर के साथ सॉफ्टवेयर के तौर पर एंड्राइड पाई सॉफ्टवेयर दिया गया है।
Samsung Galaxy A01 की स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर | ओक्टा-कोर (क्वैड 1.95 GHz + क्वैड 1.45 GHz) | |
---|---|---|
बॉडी | 146.3 x 70.86 x 8.34mm | |
डिस्प्ले | 5.7-इंच HD+, इनफिनिटी -V डिस्प्ले | |
कैमरा | Rear | 13 MP (F2.2) + 2 MP (F2.4) डेप्थ सेंसर |
Front | 5 MP (F2.0) | |
बैटरी | 3,000mAh | |
स्टोरेज / स्टोरेज | 6GB/8GB रैम; 128GB इंटरनल स्टोरेज | |
सिम | ड्यूल सिम + डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट | |
सेंसर | प्रोक्सिमिटी सेंसर | |
FM रेडियो | हाँ | |
कलर | ब्लैक, ब्लू, रेड |