Samsung Galaxy Ring पर धमाकेदार ऑफर मिल रहा है। ये रिंग 2024 में भारत में लॉन्च हुई थी और उस समय इसकी कीमत 38,999 रुपए थी। लेकिन अब आप इसे 10,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। एक कूपन कोड के साथ Samsung की वेबसाइट पर ये Galaxy /Ring आपको मात्र 28,999 रुपए में मिल सकती है।
Galaxy Ring पर मिल रहा 10,000 का डिस्काउंट
ये जानकारी टिपस्टर ईशान अग्रवाल ने अपने X अकाउंट पर शेयर की है। उनके अनुसार Samsung वेबसाइट पर Samsung Galaxy Ring को आप 10,000 रुपए की छूट के साथ खरीद पाएंगे। इसके लिए आपको बाद Galaxy Ring पेज पर अपना साइज़ सेलेक्ट करके, इसे कार्ट में ऐड करना है और वहाँ कूपन कोड देना है। ये कूपन कोड “GALAXYRING” है।

Samsung Galaxy Ring फ़ीचर
सबसे पहले बात करते हैं साइज़ की। ये Galaxy Ring 5 से 15 तक के साइज़ में उपलब्ध है। आप अपनी उँगलियों के अनुसार चुन सकते हैं।
Samsung Galaxy Ring 24/7 हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए है। इसका डिज़ाइन प्रीमियम है और ये मात्र 2.3 ग्राम की है। इसे आप Samsung Health ऐप के साथ अपने फ़ोन के साथ कनेक्ट कर पाएंगे बिना किसी सब्सक्रिप्शन के एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग भी कर सकेंगे। इसमें AI-आधारित स्लीप एनालिसिस, हार्ट रेट अलर्ट, एक्टिविटी ट्रैकिंग और साइकिल ट्रैकिंग जैसी कई सुविधाएँ शामिल हैं। कंपनी के अनुसार ये 7 दिनों तक चलने वाली बैटरी और ज्वेलरी बॉक्स जैसे चार्जिंग केस के साथ आती है। इसे आप काले, सिल्वर और सुनहरे रंगों में खरीद सकते हैं। साथ ही IP68 रेटिंग के साथ ये पानी और धूल से भी सुरक्षित रहेगी।

Samsung ने अपने पहले स्मार्ट रिंग Galaxy Ring को भारत में लॉन्च कर दिया है, जो 24/7 हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका हल्का और प्रीमियम डिज़ाइन इसे पूरे दिन पहनने के लिए आरामदायक बनाता है। यह Samsung Health के साथ पूरी तरह से इंटीग्रेटेड है और बिना किसी सब्सक्रिप्शन के एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग प्रदान करता है। इसमें AI-आधारित स्लीप एनालिसिस, हार्ट रेट अलर्ट, एक्टिविटी ट्रैकिंग और साइकिल ट्रैकिंग जैसी कई शानदार सुविधाएँ शामिल हैं। 7 दिनों तक चलने वाली बैटरी और ज्वेलरी बॉक्स जैसे चार्जिंग केस के साथ, यह स्मार्ट रिंग फिटनेस और हेल्थ के प्रति सजग लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।