Samsung ने आज अपने ट्विटर अकाउंट की गयी एक पोस्ट के अनुसार कंपनी का आगामी A-सीरीज स्मार्टफोन Galaxy A21s को इंडियन मार्किट में 17 जून को लांच किया जायेगा। पिछले महीने डिवाइस को UK में लांच किया जा चुका है। फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर, 15W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर दिए गये है।
Awesomeness that goes on and on! The new Samsung #GalaxyA21s is coming your way. Follow this space to know more. #Samsung pic.twitter.com/YOuShYFeIF
— Samsung India (@SamsungIndia) June 15, 2020
तो चलिए नज़र डालते है की डिवाइस में आपको क्या मिलेगा:
Samsung Galaxy A21s के फीचर
Galaxy A21s में सामने की तरफ आपको 6.5-इंच की HD+ इनफिनिटी-O डिस्प्ले दी गयी है। फोन में ओक्टा-कोर चिपसेट को 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ इस्तेमाल किया गया है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की सहायता से 512GB तक बढ़ा सकते है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करे तो यहाँ पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर, 2MP मैक्रो लेंस और 8MP का वाइड एंगल लेंस वाला क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। सामने की तरफ पंच होल कट-आउट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया है। डिवाइस आपको एंड्राइड 10 आधारित Samsung One UI 2.0 पर रन करती हुई मिलती है।
अन्य स्पेसिफिकेशन में यहाँ पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो USB पोर्ट जैसे फीचर तो मिलते ही है साथ में 4,000mAh की बड़ी बैटरी 15W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है।
Samsung Galaxy A21s के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Samsung Galaxy A21s |
डिस्प्ले | 6.5-इंच, 1600×720 रेज़ोलुशन, HD+, इन्फिन्टी O |
प्रोसेसर | ओक्टा-कोर चिपसेट |
रैम | 3GB |
इंटरनल स्टोरेज | 32GB, 512GB तक बढ़ा सकते है |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 आधिरत One UI 2.0 |
रियर कैमरा | 48MP+ 8MP + 2MP + 2MP |
सेल्फी कैमरा | 13MP |
बैटरी | 5000mAh, 15W फ़ास्ट चार्जिंग |
अन्य | ड्यूल-सिम, 4G स्टैंडबाई Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.1, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, टाइप-C पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर |
कीमत | – |