शाओमी से अलग होने के बाद कंपनी ने Poco X2 को इंडियन मार्किट में पेश किया था लेकिन यूजर अभी भी Poco F2 को लेकर काफी उत्सुक है। Poco X2 मुख्य रूप से Redmi K30 का री-ब्रांड वर्जन है। इसके बाद हाल ही में Redmi K30 Pro को चीन में लांच किये जाने के बाद से ही उम्मीद लगाई जा रही थी की ये डिवाइस Poco F2 के तौर पर इंडियन मार्किट में लांच की जा सकती है। आज सामने आई एक रिपोर्ट से यह बात साफ़ भी होती दिखाई देती है।
यह बात काफी हद्द तक साफ़ है की शाओमी अपनी MIUI कैमरा एप्लीकेशन को अलग-अलग रीजन में अलग मॉडलों में इस्तेमाल करती है। इसी के चलते XDADevelopers ने इंटरनल कोड के जरिये इस बात के संकेत दिए है की Redmi K30 Pro ही Poco F2 के तौर पर पेश हो सकता है।
MIUI 11 के बीटा कैमरा एप्लीकेशन के जरिये XDA मेम्बर ने “Shot On Poco Phone” वाटरमार्क को देखा है। इसमें आपको “Imi” और “Imiin” कोड भी दिखता है जो Redmi K30 Pro का ही कोड नेम है। ‘in’ सफिक्स के हिसाब से यह इंडियन वरिएन्त के लिए कोड हो सकता है।
आप यहाँ पर कोड को देख सकते है।
इस रिपोर्ट के अलावा भी उम्मीद यही है की कंपनी अपनी Redmi K30 सीरीज को मार्किट में Poco ब्रांडिंग के साथ पेश करेगी क्योकि Poco F1 की लोकप्रियता को Poco F2 के साथ इस्तेमाल करने के लिए यह सबसे अच्छा कदम साबित हो सकता है।
Poco F2 की आपेक्षित स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Poco F2 | Poco X2 |
प्लेटफार्म | Android 10 based MIUI 11 | Android 10 based MIUI 11 |
डिस्प्ले | 6.44-इंच FHD+ LCD | |
बॉयोमीट्रिक्स | अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर | साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर |
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 865 | स्नैपड्रैगन 730G |
रैम | 6GB/8GB | 6GB/8GB |
स्टोरेज | 128GB/256GB | 64GB/128GB/256GB |
रियर प्राइमरी कैमरा | 64MP Sony IMX686 | 64MP Sony IMX686 |
सेकेंडरी कैमरा | 13MP अल्ट्रा वाइड लेंस | 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस |
एक्स्ट्रा सेंसर | 5MP मैक्रो लेंस +2MP डेप्थ सेंसर | 2MP मैक्रो लेंस + 2MP डेप्थ सेंसर |
फ्रंट कैमरा | 20MP पॉप-अप कैमरा | 20MP + 2MP ड्यूल सेल्फी कैमरा |
बैटरी | 4700mAh, 33W फ़ास्ट चार्जर | 4500mAh, 27W फ़ास्ट चार्जर |