जब से यह सामने आया है की Redmi किसी स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट वाली डिवाइस पर काम कर रही है तभी से उस से जुडी काफी अफवाहे सामने आ रही है जिनमे फोन के स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक सब बताये जा रहे है। इनसे यह तो साफ़ होता है यह एक फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन हो सकता है लेकिन कीमत को लेकर कोई साफ़ जानकारी नहीं मिलती है।
आज एक सोर्स से पता चला है की यह डिवाइस Poco F1 के अपग्रेड वरिएन्त Poco F2 के रूप में पेश की जा सकती है।तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के जुड़े फीचर पर:
यह भी पढ़िए: Xiaomi Redmi Y3 रिव्यु हिंदी में: बज़ट कीमत में बेस्ट सेल्फी फोन
Redmi K20 या Poco F2?
@ishanagarwal ने ट्विटर के माध्यम से यह बताया है कि Redmi इस स्नैपड्रैगन 855 डिवाइस K20 और K20 Pro नाम से लांच की जा सकती है जिसके तीन कलर वरिएन्त कार्बन फाइबर ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू, और फ्लेम रेड हो सकते है।डिजाईन यहाँ लेटेस्ट ट्रेंड को देखते हुए अच्छा रखा जा सकता है।
इसके अलावा Redmi K20, 6GB+64GB, 6GB+128GB, और 8GB+256GB विकल्पों के साथ मार्किट में पेश की जा सकती है। जबकि K20 Pro को 6GB+64GB, 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB विकल्पों के साथ लांच किया जा सकता है।
यह भी पढ़िए: Huawei P30 Pro रिव्यु: मोबाइल फोटोग्राफी का भविष्य
अभी के लिए आधिकारिक रूप से जो पुष्टि की गयी है वो Redmi GM, Lu Weibing द्वारा 14 को नाम बताने से जुडी हुई है। उनकी सोशल साईट पर की पोस्ट से
यह साफ़ होता है की डिवाइस का नाम Redmi X20, Redmi P20, Redmi K20 या Redmi T20 हो सकता है। इसके अलावा पोस्ट में डिवाइस के गेमिंग ऑप्टीमाइज़्ड होने के बारे में भी कहा गया है साथ ही ये डिवाइस NFC और वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट के साथ पेश की जाएगी।
स्पेसिफिकेशन की बात करे तो यहाँ पर 6.39-इंच की AMOLED बिना नौच वाली डिस्प्ले पॉप-अप कैमरा के साथ दी जा सकती है। 20MP का सेल्फी कैमरा तथा पीछे की तरफ 48MP+8MP+16MP का ट्रिपल कैमरा सेंसर मिल सकता है। अन्य रेड्मी डिवाइसो की तरह यहाँ भी आपको 4000mAh की बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है।