Redmi 9 को 27 अगस्त के दिन इंडिया में लांच किये जाने के तुरंत बाद लगता है कंपनी अब Redmi 9 सीरीज के सबसे किफायती स्मार्टफोन को भी जल्द लांच करने वाली है। जी हाँ Xiaomi n अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये साफ़ कर दिया है की Redmi 9A को कंपनी 2 सितम्बर को पेश करने वाली है।
#DeshKaSmartphone!
देश का स्मार्टफोन!
இந்த தேசத்தின் ஸ்மார்ட்போன்!
দেশ কা স্মার্টফোন!
ദേശ് കാ സ്മാർട്ഫോൺ!
దేశ్ కా స్మార్ట్ఫోన్!
ದೇಶ ಕಾ ಸ್ಮಾರ್ಟ್ಫೋನ್!#Redmi9A is launching on 2nd September 2020!👉 Get notified: https://t.co/UtbNlCawJM pic.twitter.com/wiDvN96N7l
— Redmi India – #Redmi9 is here! (@RedmiIndia) August 28, 2020
इस से पहले डिवाइस मलेशिया में जून महीने में उतारी जा चुकी है तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:
Redmi 9A के फीचर
Redmi 9A में आपको 20:9 रेश्यो युक्त 6.53- इंच FHD+ की वाटरड्राप नौच वाली डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 2.0GHz MediaTek Helio G25 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने के कारण यहाँ पर आपको यह डिवाइस 2GB रैम + 32GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है जिसको आप माइक्रोSD कार्ड द्वारा बढ़ा भी सकते है।
फोटोग्राफी के लिए, स्मार्टफोन में आपको 13MP का सिंगल रियर कैमरा सेंसर और सेल्फी के लिए सामने की तरफ 5MP का कैमरा दिया गया है। Redmi 9A आपको एंड्राइड 10 ओरियो आधारित MIUI 11 के साथ 5,000mAh की बैटरी 10W चार्जिंग सपोर्ट द्वारा संचारित किया जायेगा।
कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में आपको ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5, NFC और GPS दिए गये है।
Redmi 9A की आपेक्षित कीमत
भारत में इस फोन की कीमत ग्लोबल वेरियंट के आसपास ही हो सकती है। फोन की कीमत भारत में 7,499 रुपये से शुरू हो सकती है लेकिन कुछ सोर्स के मुताबिक डिवाइस की कीमत 6999 रुपए भी रखी जा सकती है।