शाओमी ने आज अपनी किफायती सीरीज के लेटेस्ट मॉडल यानि Redmi 9 को ऑनलाइन इवेंट के जरिये लांच कर दिया है। लेकिन इस बार लगभग 4 साल के अंतराल के बाद कंपनी ने एक बार फिर Prime सीरीज का इस्तेमाल किया है। Redmi 9 Prime में आपको FHD+ डिस्प्ले, Helio G80 चिपसेट और बड़ी बैटरी जैसे फीचर दिए गये है तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:
Redmi 9 Prime की कीमत और उपलब्धता
शाओमी ने आज Redmi 9 prime को 2 वरिएत्न में पेश किया है। 4GB + 64GB वरिएन्त को 9,999 रुपए की कीमत में तथा 4GB + 128GB वरिएत्न को 11,999 रुपए में लांच किया है। फ़ोन को Space Blue, Mint Greeen, Surise Flare और Matter Black कलर ऑप्शन के साथ आप 6 अगस्त से Amazion और Mi Store से खरीद सकते है।
Redmi 9 Prime के फीचर
Redmi 9 Prime में आपको गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन वाली 6.53- इंच की FHD+ रेज़ोलुशन डिस्प्ले वाटरड्राप नौच के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 2.0GHz MediaTek Helio G80 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस को 64GB और 128GB दो अलग अलग स्टोरेज वरिएन्त में 4GB रैम के साथ पेश किया है। स्टोरेज को आप माइक्रोSD कार्ड द्वारा बढ़ा भी सकते है।
फोटोग्राफी के लिए, स्मार्टफोन में आपको 13MP प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 5MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर युक्त क्वैड कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए सामने की तरफ 8MP का कैमरा दिया गया है। बायोमेट्रिक के तौर पर पीछे की ताफ आपको फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Redmi 9 Prime आपको एंड्राइड 10 ओरियो आधारित MIUI 11 के साथ 5,020mAh की बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग द्वारा संचारित किया जायेगा। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में आपको ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5, NFC और GPS दिए गये है।
Xiaomi Redmi 9 Prime के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Xiaomi Redmi 9 Prime |
डिस्प्ले | 6.53-इंच FHD+ डिस्प्ले, 19.5:9 स्क्रीन रेश्यो, गोरिल्ला ग्लास 3 |
प्रोसेसर | 2.0GHz MediaTek Helio G80 |
रैम | 4GB |
आंतरिक स्टोरेज | 64GB/128GB (जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है) |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 आधारित MIUI 11 |
रियर कैमरा | 13MP + 8MP + 5MP + 2MP, |
फ्रंट कैमरा | 8MP AI ब्यूटी फीचर |
माप और भार | 160.73 × 77.26 × 8.1mm ; 170g |
बैटरी | 5,020mAh |
अन्य | ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप C |
कीमत | 9,999 रुपए / 11,999 रुपए |