शाओमी ने आज ट्विटर पर अपने आधिकारिक पेज पर एक पोस्ट करने यह साफ़ कर दिया है की Redmi 8A को 25 सितम्बर के दिन इंडियन मार्किट में लांच किया जायेगा है। यह डिवाइस कंपनी की एंट्री लेवल सेगमेंट A-सीरीज के तहत पेश की जाएगी, जिसमे आपको वाटर-ड्राप नौच दिया जायेगा।
Time for another dumdaar addition to India's most-loved Redmi A series. We'll unveil the #DumdaarRedmi8A for you on 25th September 2019.
A lot of dumdaar features to look forward to.Here's one – 5️⃣🔋🔋🔋
Guess it & RT to win this dumdaar phone. pic.twitter.com/mvBeSCMXUt— Redmi India for #MiFans (@RedmiIndia) September 19, 2019
Redmi 7A के अपग्रेड वरिएन्त की अभी स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आई है लेकिन ड्यूल कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर यहाँ पर देखें जा सकते है तो चलिए नज़र डालते है इसके आपेक्षित फीचरों पर:
यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi 9 Pro 5G होगा स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और कस्टम लिक्विड कुलिंग के लांच
Redmi 8A की कीमत और उपलब्धता
अगर Redmi के अभी के पैटर्न को देखे तो इस साल की शुरुआत में पेश किये गये Redmi 7A के अपग्रेड मॉडल 8A को इंडिया मार्किट में 6,000 रुपए – 8.000 रुपए के बीच की कीमत में पेश किया जा सकता है।
Redmi 8A की फीचर
हाल ही में 8A को TENAA पर देखा गया तथा तो लिस्टिंग के अनुसार, सामने की तरफ आपको 6.2-इंच HD+ डिस्प्ले वाटर-ड्राप नौच के साथ दी जा सकती है। प्रोसेसर की बात करे तो इसमें आपको 2GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा।
रैम और स्टोरेज के 3 वरिएन्त मार्किट में पेश किये जा सकते है जिसमे 2GB/3GB/4GB रैम ऑप्शन और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज शामिल होंगे। Redmi 8A आपको एंड्राइड पाई आधिरत MIUI 10 पर रन करती हुई मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 12 मेगापिक्सेल का सेंसर जबकि सामने की तरफ 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा यहाँ 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी इस्तेमाल की जा सकती है।
Redmi 8A की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Redmi 8A |
डिस्प्ले | 6.2-इंच HD+, 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो |
प्रोसेसर | 2Ghz ओक्टा-कोर चिपसेट |
रैम | 2GB/3GB/4GB |
इंटरनल स्टोरेज | 16GB/32GB/64GB, 512GB तक बढ़ा सकते है (डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट) |
सॉफ्टवेयर | MIUI 10 (एंड्राइड पाई) |
रियर कैमरा | 12MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
बैटरी | 5000mAh, 10W चार्जर |
प्राइस | अभी घोषित नहीं |