Realme के CEO माधव सेठ ने आज ट्विटर पर अपने इस लेटेस्ट फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन के लांच से जुडी काफी जरुरी जानकरी साझा की है। Realme X को इंडिया में 15 जुलाई को 12:30 बजे लांच किया जायेगा। हमने यह भी बताया की डिवाइस 18,000 रुपए के आस-पास में लांच की जा सकती है। वैसे चीन में यह मई महीने में ही पेश हो चुकी है।
Super Xcited… Coming to you on 15th July! #realmeX pic.twitter.com/eYiP1E4pDh
— Madhav X (@MadhavSheth1) July 3, 2019
माधव ने Realme X के Onion और Garlic एडिशन के भी इंडिया में लांच किये जाने से जुड़ा अपडेट दिया और साथ ही 4 जुलाई को इंडिया में रिलीज़ होने वाले Spiderman: Far From Home, के साथ अपना Realme X Spiderman एडिशन भी लांच करना के लिए तैयार है।
Realme X का इंडियन एडिशन अपने चीनी वरिएन्त से अलग हो सकता है वैसे अभी के लिए कुछ भी कहना मुश्किल है लेकिन अफवाहें तो यही आ रही है कि यहाँ Redmi K20 की ही तरह स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़िए: OnePlus 7 Pro रिव्यु: बेस्ट डिस्प्ले और कैमरा कॉम्बिनेशन?
Realme X के फीचर (चीनी वरिएन्त)
Realme के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme X में आपको 6.53-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली AMOLED डिस्प्ले और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जिसके साथ आपको 4GB/6GB/8GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के विकल्प भी दिए गये है। सॉफ्टवेयर की बात करे तो Realme X एंड्राइड पाई आधिरत ColorOS 6.0 पर रन करता हुआ मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP का रियर प्राइमरी कैमरा और 5MP के सेकेंडरी सेंसर कॉम्बिनेशन वाला ड्यूल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है। वही सामने की तरफ आपको 16MP का पॉप-अप कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ मिलता है।
अन्य फीचर में, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल 4G VoLTE, ड्यूल-बैंड WiFi, ब्लूटूथ 5 जैसे कनेक्टिविटी विकल्प के साथ 3765mAh की बैटरी भी दी गयी है। यहाँ पर आपको VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
Realme X की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Realme X China Variant |
डिस्प्ले | 6.53-इंच, 2340×1080रेज़ोलुशन, FHD+ AMOLED, गोरिल्ला ग्लास 5 |
प्रोसेसर | 2.2GHz स्नैपड्रैगन 710, Adreno 616 |
रैम | 4GB/6GB/8GB |
इंटरनल स्टोरेज | 64GB/128GB |
सॉफ्टवेयर | Color OS 6 (एंड्राइड पाई) |
रियर कैमरा | 48MP+5MP |
फ्रंट कैमरा | 16MP |
बैटरी | 3765mAh, VOOC 3.0 सपोर्ट |
अन्य | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल 4G VoLTE, ड्यूल-बैंड WiFi, ब्लूटूथ 5, GPS+GLONASS |