Realme GT 3 का इंतज़ार सभी को मार्च 2023 से ही है, जब ये फ़ोन MWC 2023 में लॉन्च हुआ था। अब आधा साल ख़त्म होने के बाद, इस स्मार्टफोन की खबर आयी है। प्रचलित टिपस्टर पारस गुगलानी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च का टीज़र शेयर किया है, जिसमें इसकी लॉन्च की तारीख़ भी साफ़ नज़र आ रही है। हालांकि ये पोस्टर कंपनी की तरफ से अभी तक नहीं आया है, लेकिन ये तो तय है कि Realme GT 3 का लॉन्च अब नज़दीक है। ये 240W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है।
ये पढ़ें: जून में रिलीज़ होंगी ये बॉलीवुड फिल्में व वेब सीरीज़ – Upcoming Bollywood Films On OTT in June 2023
Realme GT 3 की लॉन्च डेट सामने आयी
मार्च 2023 के लॉन्च के बाद, अब तक इस स्मार्टफोन को विश्व स्तर पर पेश नहीं किया गया। लेकिन कुछ समय पहले इसे BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया था और आज टिपस्टर पारस गुगलानी ने इसके टीज़र को अपने ट्विटर हैंडल द्वारा साझा किया है। इस पोस्टर के अनुसार GT 3 का ग्लोबल लॉन्च 14 जून, 2023 को होगा। पोस्टर में फ़ोन का नाम नहीं है, लेकिन 240W SUPERVOOC CHARGE साफ़ साफ़ लिखा है।
Realme GT 3 स्पेसिफिकेशन
Realme GT 3 में 6.7-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। ये 144Hz रिफ्रेश रेट और 2772 x 1240 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगी। इस स्मार्टफोन की एक और ख़ास बात है कि इसमें कंपनी ने रियर पैनल पर एक LED लाइट दी है। ये लाइट यहां Nothing Phone और अन्य ट्रांसपेरेंट गेमिंग फोनों से प्रेरित होकर दी गयी है और इसे यूज़र अपनी मर्ज़ी के अनुसार 25 रंगों में जला सकते हैं।
ये पढ़ें: भारत में इस दिन आ रहा है iQOO Neo 7 Pro, इन स्मार्टफोनों को देगा कड़ी टक्कर
कैमरा की बात करें तो, फ़ोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है और रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी रियर कैमरा (Sony IMX890 सेंसर), 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 4600mAh की बैटरी मिलती है और ये 240W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। अच्छी बता ये है कि यहाँ कंपनी आपको ये चार्जर भी बॉक्स में दे रही है। इसके अलावा इसमें एक और 150W फ़ास्ट चार्जिंग वैरिएंट भी है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।