त्योहारों का सीज़न आ रहा है और Flipkart व Amazon की फेस्टिवल सेल भी। Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale में स्मार्टफोनों पर बेहतरीन ऑफर मिलने वाले हैं, और इन्हीं ऑफरों को कंपनी सेल से पहले धीरे धीरे करके शेयर कर रही है। Realme, के स्मार्टफोनों पर भी काफी आकर्षक ऑफर आये हैं। पहले ही realme फ़ोन काफी अच्छे दामों पर उपलब्ध होते हैं, लेकिन इस सेल में आप इन्हें और ज़्यादा डिस्काउंट के साथ पा सकते हैं। Flipkart और Amazon पर ये बेहतरीन डील्स आपको 23 सितम्बर से 30 सितम्बर तक मिलेंगी, जहां Realme स्मार्टफोनों पर ऑफर काफी अच्छे हैं ।
Flipkart पर ग्राहकों को ICICI और Axis बैंकों के कार्ड से खरीददारी करने पर 10% की छूट मिलेगी।वहीँ Amazon पर 10% डिस्काउंट पाने के लिए आपको SBI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करना होगा।
आइये अब जानते हैं कि इन सेल्स में आपको कौन से Realme स्मार्टफोनों पर ऑफर मिलेंगे।
Flipkart Big Billion Days सेल में Realme स्मार्टफोनों पर ऑफर
Flipkart पर Realme के प्रीमियम फ़ोन Realme GT 2 Pro से लेकर एंट्री-लेवल Realme C सीरीज़ स्मार्टफोन तक, काफी डिवाइस उपलब्ध हैं और इनमें से ज़्यादातर आने वाले Flipkart Big Billion Days सेल में आपको काफी कम कीमत पर मिल सकते हैं। इन स्मार्टफोनों में पिछले हफ्ते लॉन्च हुआ Realme GT Neo 3T भी शामिल है, जो कि लेटेस्ट स्मार्टफोन होने के बाद भी 7,000 रूपए तक के डिस्काउंट के साथ इस 23 सितम्बर 2022 से शुरू होने वाली सेल में उपलब्ध होगा।
Realme स्मार्टफोन | असल कीमत | सेल की कीमत |
realme GT Neo 3T | ₹25,999 | ₹22,999 |
realme GT 2 Pro | ₹49,999 | ₹34,999 |
realme GT 2 | ₹32,499 | ₹26,999 |
realme 9 Pro+ 5G | ₹22,999 | ₹17,999 |
realme 9 Pro 5G | ₹16,999 | ₹14,999 |
realme 9 5G SE | ₹19,999 | ₹14,999 |
realme 9 5G (6GB | 128GB) | ₹15,999 | ₹12,999 |
realme 9 (6GB | 128GB) | ₹14,499 | ₹12,999 |
realme 9i | ₹12,999 | ₹10,999 |
realme 9i 5G | ₹14,999 | ₹10,999 |
realme C35 | ₹11,999 | ₹9,999 |
realme C33 | ₹8,999 | ₹7,999 |
realme C31 | ₹8,299 | ₹7,469 |
realme Narzo 50i | ₹6,799 | ₹5,799 |
realme Narzo 50A | ₹9,999 | ₹8,999 |
realme C30 | ₹6,799 | ₹5,259 |
realme के इन स्मार्टफोनों के अलावा और भी प्रोडक्ट जैसे कि realme लैपटॉप, टीवी, TWS बड्स, स्मार्टवॉच, इत्यादि भी इस सेल का हिस्सा होंगे। इनमें से कुछ डील कंपनी के ऑफिशियल पेज पर अभी से शेयर कर दी गयीं हैं।
सेल में Realme ने अन्य प्रोडक्ट | असल कीमत | सेल की कीमत |
realme Book Slim – Core i5 | 512 GB | ₹41,990 | ₹41,990* |
realme Book Slim – Core i3 | 256 GB | ₹30,990 | ₹30,990* |
realme Buds Wireless Pro | ₹3,999 | ₹2,499 |
realme Watch 3 | ₹3,499 | ₹2,499 |
realme Watch S100 | ₹2,499 | ₹1,599 |
Amazon Great Indian Festival सेल में Realme स्मार्टफोनों पर ऑफर
Amazon पर भी Realme स्मार्टफोनों पर कई बेहतरीन डील्स सेल के दौरान मिलेंगी, जिनमें से कुछ अभी से कंपनी वेबसाइट पर दिखाई दे रही हैं। हालांकि अभी सभी स्मार्टफोनों पर मिलने वाले डिस्काउंट की जानकारी आना बाकी है। ये जानकारी Amazon द्वारा सेल शुरू होने के साथ ही साझा की जाएगी। जबकि कुछ फोनों पर डिस्काउंट की घोषणा, टीज़र के तौर पर कर दी गयी है।
Realme स्मार्टफोन | असल कीमत | सेल में कीमत |
realme Narzo 50 Pro 5G | ₹19,999 | ₹17,999 |
realme narzo 50 5G | ₹13,999 | ₹11,999 |
realme narzo 50A | ₹11,110 | ₹8,999 |
realme narzo 50i | ₹6,799 | ₹6,799 |
22 सितम्बर से 30 सितम्बर 2022 के बीच Realme 50i Prime, जो कि अभी लॉन्च हुआ है, इस सेल में पहली बार उपलब्ध होगा और इसकी कीमत लगभग ₹7,999 रूपए है। इसके अलावा SBI बैंक के कार्डों के साथ आपको और 10% की छूट भी मिल सकती है।