जैसा की काफी दिनों से चर्चा में रहने के बाद आखिर आज रियलमी ने अपना बजट स्मार्टफोन Realme C11 लांच कर दिया है। मलेशिया में पेश किये गये इस फोन में आपको मीडियाटेक हेलिओ G35 चिपसेट के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है जो कंपनी के अनुसार 40 दिन का स्टैंडबाई टाइम देने में सक्षम है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है:
Realme C11 की कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने डिवाइस को MInt Green और Pepper Gray कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। फोन की कीमत यहाँ RM 429 यानि की लगभग 100 डॉलर / 7560 रुपए रखी गयी है। अभी यह डिवाइस 7 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी जिसके साथ आपको लांच ऑफर के तहत Realme Buds 2 फ्री में दिए जायेंगे।
Realme C11 के फीचर
रियलमी C1 में आपको 20:9 रेश्यो वाली 6.52- इंच HD+ की वाटरड्राप नौच वाली डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 2.3GHz MediaTek Helio G35 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने के कारण यहाँ पर आपको यह डिवाइस 2GB रैम और 32GB स्टोरेज विकल्प के साथ मिलती है जिसको आप माइक्रोSD कार्ड द्वारा बढ़ा भी सकते है।
फोटोग्राफी के लिए, स्मार्टफोन में आपको 13MP प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए सामने की तरफ 5MP का कैमरा दिया गया है। फोन में आपको स्प्लैश रेसिस्टेंट (P2i कोटिंग) भी मिलती है। इसके अलावा यहाँ ट्रिपल कार्ड स्लॉट भी दिया है।
Realme C11 आपको एंड्राइड 10 ओरियो आधारित realme UI के साथ 5,000mAh की बैटरी 10W फ़ास्ट चार्जिंग द्वारा संचारित किया जायेगा। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में आपको ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5, NFC और GPS दिए गये है।
Realme C11 के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Realme C11 |
डिस्प्ले | 6.53-इंच FHD+ डिस्प्ले, 20:9 स्क्रीन रेश्यो, गोरिल्ला ग्लास 3 |
प्रोसेसर | 2.3GHz MediaTek Helio G35 |
रैम | 2GB |
आंतरिक स्टोरेज | 32GB (जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है) |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 आधारित realme UI |
रियर कैमरा | 13MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP AI ब्यूटी फीचर |
माप और भार | 164.4 × 75.9 × 9.1mm ; 196g |
बैटरी | 5,000mAh |
अन्य | ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो USB |
कीमत | – |