Realme ने आज अपने आगामी स्मार्टफोन को लेकर कुछ ख़ास जानकारी शेयर की है। माधव सेठ के ट्विटर अकाउंट पर की गयी है एक पोस्ट के अनुसार कंपनी जल्द ही इंडिया में पहले MediaTek Dimensity 700 चिपसेट युक्त फोन को लांच करने वाली है। हम उम्मीद करते है की यह Realme 8 5G में देखनेको मिल सकती है क्योकि यहाँ Dimensity 700 एक 5G चिपसेट है।
Realme जल्द ही अपने Realme 8 सीरीज को 5G वैरिएंट के साथ और बड़ी करने वाला है। कंपनी ने हाल ही में इंडिया में Realme 8 और Realme 8 Pro को पेश किया था। Realme 5G सपोर्ट वाली Dimensity 700 चिपसेट को इस्तेमाल करके किफायती 5G डिवाइस पेश करने वाली है।
Realme 8 5G इंडिया में सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भी हो सकता है अगर ऊपर बताई जानकारी सच साबित होती है। कुछ अफवाहों के अनुसार कंपनी Realme 8i को भी इवेंट में पेश कर सकती है।
Realme 8 5G के आपेक्षित फीचर
रियलमी के द्वारा MediaTek Dimensity 700 चिपसेट के इस्तेमाल करने की जानकारी के अलावा अभी हाल ही में डिवाइस को बेंचमार्क साईट पर भी देखा गया था। फोन की लिस्टिंग के हिसाब से यहाँ 8GBरैम मॉडल एंड्राइड 11 पर रन करता हुआ मिल सकता है।
Realme 8 5G में आपको Realme 8 जैसा ही डिवाइस दिया जा सकता है। उम्मीद है की डिस्प्ले यहान्हीघ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करे। अपकमिंग स्मार्टफोन से जुडी कोई और जानकारी सामने आते ही हम लेख को अपडेट करेंगे।