Realme 3 Pro को हाल ही में Redmi Note 7 Pro के विकल्प के रूप में 4GB रैम और 6GB रैम के साथ सिर्फ 2 विकल्प में पेश किया गया है। लेकिन फ्लिप्कार्ट पर प्रोडक्ट पेज के अनुसार यहाँ पर 6GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वरिएन्त को भी सेल के लिए उपलब्ध करवाया जायेगा। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ 4045mAh और VOOC 3.0 चार्जिंग भी दी गयी है।
इसके अलावा Realme ने यह भी आधिकारिक रूप से कन्फर्म किया है की जुलाई महीने में 8GB रैम वरिएन्त भी पेश किया जा सकता है जिसकी कीमत 18,000 रुपए से कम होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़िए: Realme 3 Pro हिंदी में रिव्यु: Redmi Note 7 Pro का विकल्प
Realme 3 Pro की कीमत और सेल
Realme 3 Pro के 4GB+64GB वरिएन्त की कीमत 13,999 रुपए रखी गयी है जबकि 6GB+128GB वरिएन्त की 16,999 रुपए के साथ लांच किया गया है। इसके अलावा फ्लिप्कार्ट प्रोडक्ट पेज से अनुसार 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वरिएन्त को 15,999 रुपए की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जायेगा।
यह डिवाइस 29 अप्रैल से Nitro Blue और Carbon Grey कलर विकल्प में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
Realme 3 Pro के फीचर
Realme 3 Pro में आपको सामने की तरफ 6.3-इंच की IPS LCD डिस्प्ले 1080×2340 रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है जिसमे ड्यू-ड्राप नौच भी देखने को मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ-साथ 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 16MP(f/1.7) + 5MP(f/2.4) वाला ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जो डिवाइस में उपिस्थित UltraHD मोड के साथ 64MP रेज़ोलुशन के इमेज आउटपुट देने में सक्षम है। साथ ही यहाँ 960fps, Slo-Mo और 4K विडियो रिकॉर्डिंग का फीचर भी दिए गये है।
फोन में HD कंटेंट स्ट्रीमिंग सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, VOOC 3.0 चार्जिंग सपोर्ट वाली 4045mAh की बड़ी बैटरी और एंड्राइड पाई आधिरत Color 6 कस्टम स्किन दी गयी है।
Realme 3 Pro के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Realme 3 Pro |
डिस्प्ले | 6.3-इंच, 1080 x 2340 पिक्सेल IPS LCD, ड्यू ड्राप नौच |
प्रोसेसर | 2.2 GHz, ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 |
रैम | 4GB/6GB |
स्टोरेज | 64GB/128GB |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 9 Color OS 6.0 |
रियर कैमरा | 16MP (F/1.7) + 5MP (F/2.4) |
फ्रंट कैमरा | 25MP (f/2.0) |
बैटरी | 4045mAh, 20W VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग |
कीमत | 13,999 रुपए / 15,999 रुपए / 16,999 रुपए |