Realme 14 सीरीज़ की जनवरी 2025 में होगी धांसू एंट्री, Redmi Note 14 सीरीज़ को देगी कड़ी टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हमने हाल ही में आपके साथ ये खबर शेयर की कि Xiaomi की Redmi Note 14 सीरीज़ का लॉन्च अब कुछ ही दिन दूर है। लेकिन आज एक नयी ख़बर सामने आयी है, जो इस स्मार्टफोन सीरीज़ की मुश्किलें बढ़ा सकती है। दरअसल, Redmi Note 14 Pro सीरीज़ के लॉन्च के ठीक एक महीने बाद realme 14 सीरीज़ के फ़ोन भी दस्तक देने वाले हैं। इसके प्रीडिसेस्सर realme 13 Pro और realme 13 Pro+ व इनसे पिछले realme 12 Pro और 12 Pro+ अपनी शानदार कैमरा परफॉरमेंस के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों नंबर सीरीज़ में कंपनी ने केवल 5-6 महीनों का अंतर ही रखा था। realme 12 Pro सीरीज़ जहां फरवरी 2024 में आयी, वहीँ realme 13 Pro सीरीज़ को कंपनी ने जुलाई 2024 में पेश किया। realme 13 Pro सीरीज़ भी Redmi Note 13 Pro सीरीज़ की सबसे दमदार प्रतियोगी थी। [अंग्रेजी में पढ़ें]

आज की ताज़ा खबर ये है कि जहां Realme अपनी अगली नंबर सीरीज़ realme 14 सीरीज़ को फरवरी 2025 में लॉन्च करने वाली थी, वहीँ अब इसका समय थोड़ा जल्दी करके जनवरी 2025 हो सकता है। इस सीरीज़ में realme 14 Pro और realme 14 Pro+ का आना संभव है।  

इस नई सीरीज़ की कीमत भी लगभग ₹30,000 के आसपास होनी चाहिए और यह सीधे सीधे आने वाली Redmi Note 14 Pro सीरीज़ और POCO X7 Pro जैसे स्मार्टफोनों को टक्कर देगी, जिनके अगले महीने लॉन्च होने की उम्मीद है।

स्पेसिफिकेशनों की जानकारी अभी पूरी तरह से सामने नहीं आयी है, लेकिन कैमरा और परफॉर्मेंस में कुछ अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। बैटरी साइज़ भी बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही इस फोनों में Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 का अनुभव मिलेगा।

चूंकि ये फोन उम्मीद से पहले लॉन्च हो रहे हैं, तो ज़ाहिर है कि कंपनी अपने प्रतियोगियों के मुकाबले परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में आगे रहने की कोशिश करेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये Redmi Note 14 Pro सीरीज़ और POCO X7 Pro जैसे प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले में बाज़ार में कितने लोकप्रिय होते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMrs Deshpande: वो कहानी जो आपको शुरुआत में धोखा देती है और अंत में सोचने पर मजबूर करती है

कभी-कभी कहानियां हमारी ही ज़िंदगी से उठाई हुई लगती हैं, बस फर्क इतना रहता है कि पर्दे पर सब कुछ थोड़ा ज़्यादा तेज़, ज़्यादा डरावना और ज़्यादा दिलचस्प होता है। Mrs Deshpande भी वैसी ही कहानी है, जिसमें एक मिडिल-एज औरत, जो सालों तक अपने परिवार के लिए जीती रही, एक दिन उसे अपनी पहचान …

Imageभारत में लॉन्च से पहले ही कंपनी ने खुद बतायी Redmi K60 सीरीज़ की कीमतें

Redmi ने भारत में Note 12 सीरीज़ के लॉन्च से कुछ समय पहले चीन में Redmi K60 सीरीज़ को लॉन्च किया है। इसमें भी तीन स्मार्टफोन Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E शामिल हैं। अब इन तीनों स्मार्टफोनों को भी कंपनी जल्दी ही भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि भारत में अभी …

ImageRedmi Note 12 का लॉन्च हुआ कन्फर्म, Dimensity 1080 चिपसेट के साथ आने वाला पहला फ़ोन

Redmi Note 12 सीरीज़ की लीक तो सामने आ ही रही हैं, लेकिन अब कंपनी ने भी इस नयी स्मार्टफोन्स सीरीज़ के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। जैसे कि अफवाहें आ रही थीं, कि Xiaomi Redmi Note 12 सीरीज़ को इसी महीने लॉन्च कर सकती है, कंपनी ने भी एक ऑफिशियल पोस्टर रिलीज़ के …

ImageRedmi Note 14 SE 5G ने भारत में ली धांसू एंट्री, 15 हजार से कम में दे दिए ये शानदार फीचर्स

Redmi ने आज भारत में अपना शानदार किफायती फोन Redmi Note 14 SE 5G लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इस सिरीज़ को पिछले साल लॉन्च किया जा चुका है, जिसमें Redmi Note 14 5G, Redmi Note 14 Pro 5G और Redmi Note 14 Pro+ 5G वेरिएंट्स आते हैं, लेकिन अब कंपनी ने इसका ये बजट …

ImageRealme GT 8 Pro की भारत में एंट्री – क्यों इस बार डिज़ाइन और कैमरा सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं?

Realme ने अपने फैंस के लिए आज भारतीय बाज़ार में Realme GT 8 Pro और Dream Edition लॉन्च किए हैं। सच कहें तो ब्रांड ने इस बार सीधी चुनौती दी है बाकी प्रीमियम ब्रांड्स को। Realme की GT सीरीज़ हमेशा से “performance-first” पहचान के साथ आती रही है। लेकिन इस साल कहानी थोड़ी अलग है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.