Home फीचर 2022 में आपसे मुलाक़ात करने आ रहे हैं ये ज़बरदस्त स्मार्टफोन

2022 में आपसे मुलाक़ात करने आ रहे हैं ये ज़बरदस्त स्मार्टफोन

0

हम इस वक़्त 2021 की समाप्ति पर खड़े हैं, तो ज़ाहिर है कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में लोगों की आने वाले साल से उम्मीदें बननी शुरू हो गयी हैं। वैसे टेक इंडस्ट्री भी इन उम्मीदों पर खरी उतरने को तैयार हैं और लगभग सभी बड़ी कंपनियां 2022 में अपने नए डिवाइस लाने की तैयारी कर चुकी हैं।

अगर 2022 से लगायी जा रही सभी उम्मीदें सही साबित होती हैं, तो ग्राहकों को आने वाले समय में स्मार्टफोनों के विकल्पों में कोई कमी नहीं रहेगी। नए साल में Realme GT 2 Pro, Samsung Galaxy S22 Ultra जैसे फोन अपने ब्रैंड का नाम आगे ले जाने वाले हैं। फोल्डेबल के केटेगरी में Oppo का Find N भी दस्तक देने वाला है। आइये यहां आपको बताते हैं उन बेस्ट स्मार्टफोनों के बारे में जो 2022 में लॉन्च होने जा रहे हैं।

ये पढ़ें: 2021 के बेस्ट बजट स्मार्टफोन; किफायती रेंज में भारत में उपलब्ध बेहतरीन फ़ोन

1. Samsung Galaxy S22 Ultra

Samsung Galaxy S22 Ultra

Samsung Galaxy S22 सीरीज़ का लॉन्च 2022 के पहले क्वार्टर में ही हो सकता है। जॉन प्रोस्सेर (Jon Prosser) ने हाल ही में बताया है कि Samsung का लॉन्च इवेंट 9 फरवरी को होगा, लेकिन कंपनी की तरफ से अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

इस सीरीज़ के फ़ोन Galaxy S22 Ultra के कुछ डिटेल सामने आये हैं, जिनके अनुसार ये फ़ोन गैलेक्सी नोट जैसे डिज़ाइन, नए S-Pen के साथ आएगा। हालांकि इसका कैमरा सेटअप S21 Ultra जैसा ही है, लेकिन नए और बेहतर चिपसेट के साथ, परफॉरमेंस में सुधार मिल सकता है। इस फ़ोन में आपको अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट और Exynos 2200 चिपसेट मिलेगा।

Samsung Galaxy S22 Ultra में काला, सफ़ेद, लाला, गारा और रोज़ गोल्ड कलर वैरिएंट आने की सम्भावना है। इसमें आपको 6.8 इंच की LTPO सुपर अमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। फ़ोन में चार रियर आने के आसार हैं, जिनमें मुख्य 108MP का सेंसर होगा। इसके अलावा इसमें 16GB तक की रैम और 512GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज आ सकती है।

इस बात इस सीरीज़ के साथ कंपनी अपने फोनों में 45W चार्जिंग तक दे सकती है।

2. OnePlus 10 Pro

OnePlus 10 Pro एक सबसे अधिक चर्चित फ्लैगशिप फ़ोन है, जो जनवरी में लॉन्च होने वाला है। Pete Lau ने खुद इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि की है। उम्मीद है कि ये स्मार्टफोन CES 2022 के दौरान 5 जनवरी को ये स्मार्टफोन, बेस वैरिएंट OnePlus 10 के साथ प्रस्तुत किया जा सकता है।

OnePlus 10 Pro

OnePlus 10 Pro के स्पेसिफिकेशनों की बात करें तो, इसमें आपको LTPO OLED डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है, जिसकी पुष्टि कंपनी कर चुकी है। साथ ही फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, 48MP का मुख्य कैमरा, 50MP का सेकेंडरी कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा आने की अटकलें लगायी जा रही हैं। इसके अलावा फ़ोन में वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज होगी।

ये पढ़ें: Jio, Airtel, और Vi तीनों के प्रीपेड प्लानों की कीमतें बढ़ी

3. Realme GT 2 Pro

Realme GT 2 Pro, 2022 में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है। कंपनी ने बताया है कि उन्होंने इस महीने में जो तीन नए फ़ीचर या आविष्कार घोषित किये हैं, वो सभी इस स्मार्टफोन में आएंगे। 4 जनवरी को लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन में 150 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 360 डिग्री NFC, और बायो-पॉलीमर मटेरियल से बना डिज़ाइन आपको दिखेगा।

Realme GT 2 Pro में चार रंगों के विकल्प आ सकते हैं, जिनमें काला (Cast Iron Black), नीला (Ice Crystal Blue), हरा (Light Green), और सफ़ेद (Paper White color) शामिल हो सकते हैं।

Realme GT 2 pro

Realme GT 2 Pro के फीचरों की बात करें तो, फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट तो आएगा ही, साथ में 6.7-इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP का मुख्य कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8MP का टेलीफ़ोटो लेंस आ सकते हैं। इसमें भी आपको 32MP का कैमरा वीडियो कालिंग और सेल्फी के लिए दिया जा सकता है। आसार हैं कि फ़ोन में आपको फ़ास्ट चार्जिंग में भी कुछ अपग्रेड मिले।

4. Xiaomi 11i HyperCharge

Xiaomi 11i HyperCharge

Xiaomi का मिड-रेंज फ़ोन Xiaomi 11i HyperCharge भी 6 जनवरी को दस्तक देने वाला है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के टीज़र में साफ कर दिया है कि ये भारत में 120W चार्जिंग के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इस 5G फ़ोन में आपको दो रंगों के विकल्प मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: ये Snapdragon 8 Gen 1 के साथ लॉन्च होने वाले फ़ोन, अपने फीचरों से जीत लेंगे आपका दिल

इस स्मार्टफोन को Redmi Note 11 Pro+ का रिब्रांडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो इस फ़ोन में 6.67-इंच की 120Hz AMOLED स्क्रीन, MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर, 108MP मुख्य कैमरा समेत ट्रिपल रियर कैमरे जैसे फ़ीचर मिलेंगे। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट बताती हैं कि ये सिर्फ एक स्टोरेज विकल्प 8GB RAM+128GB स्टोरेज में आएगा।

5. Google Pixel 6a

अब तक जिन फोनों के बारे में आपने इस लेख में पढ़ा, वो सभी 2022 के शुरुआत में लॉन्च होने जा रहे हैं, लेकिन Google Pixel 6a 2022 के बाद के 6 महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन इस सूची में इस फ़ोन के होने का कारण है, इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन, चिपसेट व कुछ महत्वपूर्ण फीचरों का लीक होना।

बताता जा रहा है कि Google की तरफ से ये एक किफ़ायती स्मार्टफोन हो सकता है, जिसमें आपको गूगल का Tensor GS101 चिपसेट और 6.2-इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है। फ़ोन में 90Hz या 120Hz की रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें आपको 4800mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है और स्टॉक एंड्राइड तो फिर होगा ही।

Google Pixel 6a को अगस्त 2022 में लॉन्च किया जा सकता है और इसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, USB Type-C पोर्ट जैसे फ़ीचर भी होंगे।

ये पढ़ें: 2021 में लॉन्च हुए ये बेहतरीन पैसा वसूल डिवाइस; नए साल पर किसी ख़ास को कर सकते हैं गिफ्ट

6. Apple iPhone SE 3

Apple की तरफ से आने वाला किफ़ायती 5G फ़ोन iPhone SE 3 को भी 2022 में जल्दी ही लॉन्च किया जायेगा। इसका लॉन्च मार्च या अप्रैल में बताया जा रहा है।

इस iPhone में आपको 4.7-इंच की रेटिना डिस्प्ले, Apple के A15 बीओनिक चिपसेट के साथ मिलेगी। फ़ोन में 12MP का रियर और 7MP का फ्रंट कैमरा आ सकते हैं।

7. Apple iPhone 14

टेक इंडस्ट्री में कुछ कंपनियों द्वारा साल में एक बार लॉन्च होते हैं और उनमें Apple का भी नाम शामिल हैं। iPhone की नयी सीरीज़ का इंतज़ार लोग हर सितम्बर में करते हैं। इस बार 2022 में Apple की iPhone 14 सीरीज़ का इंतज़ार है और बेसब्री इतनी है कि अभी 9 महीने पहले से ही इनकी अफवाहें आणि शुरू हो गयीं हैं।

iPhone 14 में इस बार iOS 16 के साथ आपको Bionic A16 चिपसेट मिलेगा। इसमें भी इस बार 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले मिल सकती है और नौच भी गायब होगी। iPhone 14 में कंपनी द्वारा LTPO TFT डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये पढ़ें: 2021 में लॉन्च हुए बेस्ट 90Hz, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन

8. Xiaomi 12 Pro

Xiaomi 12 Pro

Xiaomi 11 सीरीज़ की सक्सेसर, Xiaomi 12 सीरीज़ आज ही लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज़ के Pro वैरिएंट (Xiaomi 12 Pro) का नाम भी 2022 में आने वाले स्मार्टफोनों की इस लिस्ट में शामिल है। वैसे ये फ़ोन उपलब्ध तो जनवरी 2022 के शुरूआती दिनों में ही होगा। इसमें आपको Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट मिलेगा।

इस स्मार्टफोन में LTPO Quad HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, ट्रिपल रियर कैमरा, 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 20MP का सेल्फी कैमरा जैसे फ़ीचर शामिल हो सकते हैं।

9. Samsung Galaxy S21 FE

Samsung के इस बजट फ्रेंडली फ़ोन Galaxy S21 FE को वैसे तो 2021 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन इसे लॉन्च में देरी का कारण बनी विश्व स्तर पर होने वाली चिप की कमी। अब ये फ़ोन भी 2022 में 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च होगा, जिसमें आपको स्लेटी (Graphite), हरा (Olive Green), हल्का बैंगनी (lavender) और सफ़ेद रंगों के विकल्प मिल सकते हैं।

Galaxy S21 FE

S21 FE को लेकर जो भी लीक सामने आये हैं, उनके अनुसार इस फ़ोन में 6.4-इंच की डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 32MP+12MP+8MP के ट्रिपल रियर कैमरे आएंगे। फ़ोन में लेटेस्ट तो नहीं, लेकिन पिछले साले के फ्लैगशिप Snapdragon 888 चिपसेट मिलें की सम्भवना है। इसमें 6GB रैम+128GB स्टोरेज और 8GB रैम +256GB स्टोरेज वैरिएंट आ सकते हैं।

10. Motorola Edge 30 Ultra

इस फ़ोन को भी 2022 में एक्सपेक्ट किया जा रहा है। Edge 30 Ultra, मोटोरोला का एक पावरफुल फ्लैगशिप फ़ोन हो सकता है। इसमें तस्वीर में काफी पतले बेज़ेल नज़र आ रहे हैं और फ़ोन के ग्रे, नीला, और कुछ अन्य रंगों में आने के आसार हैं।

Motorola Edge 30 Ultra

Edge 30 Ultra में भी Qualcomm का नवीनतम चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 ही आएगा। फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा और फ्रंट पर एक पंच-होल सेल्फी कैमरा आ सकता है। इसके अलावा इसमें 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ मिल सकती है। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी, 68W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है। कुछ अफवाहें कहती हैं कि इसमें सेल्फी के लिए आपको 60MP का लेंस मिल सकता है।

11. IQOO 9 Pro

iQOO 9 सीरीज़ भी जनवरी में ही लॉन्च होने वाली है। इसमें आपको डिज़ाइन में थोड़े-बहुत बदलाव देखने को मिलते हैं और कयास लग रहे हैं कि ये अपने प्रतियोगी फोनों के मुकाबले कम दाम पर लॉन्च होगा। iQOO 9 और iQOO 9 Pro दोनों में कुछ चीज़ें ज़रूर अलग होंगी, जैसे कि चिपसेट, कैमरा फ़ीचर इत्यादि।

सीरीज़ के Pro मॉनिकर में आपको पिछली तरफ स्ट्राइप मिलेगी और कैमरा सेटअप रेक्टेंगुलर आकार में है।

इनमें लीक हुए स्पेसिफिकेशनों के अनुसार, फोनों में Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, एक इन-माइक्रो गिम्ब्ल कैमरा,LTPO डिस्प्ले, 4650mAh की बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेंगे।

फोनों के नाम

फोनों के नाम अपेक्षित दाम
Samsung Galaxy S22 Ultra92,000 रूपए
OnePlus 10 Pro68,999 रूपए
Realme GT 2 Pro59,990 रूपए
Xiaomi 11i HyperCharge25,000 रूपए
Google Pixel 6a45,000 रूपए
Apple iPhone SE 345,990 रूपए
Oppo Find N92,000 रूपए
Apple iPhone 1470,000 रूपए
Samsung Galaxy S21 FE69,990 रूपए
Motorola Edge 30 Ultra69,990 रूपए
Xiaomi 12 Pro40,000 रूपए
IQOO 9 Pro47,999 रूपए

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version