पोको ने पिछले साल यूरोपियन मार्किट में अपने Poco M2 के अपग्रेड वर्जन Poco M3 को लांच किया था। अब कंपनी ने M3 को इंडियन मार्किट में भी लांच करने की घोषणा कर दी है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार Poco M3 2 फरवरी को लांच किया जायेगा जो फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन में आपको Snapdragon 662 चिपसेट, 6,0000mAh बैटरी और FHD+ डिस्प्ले देखने को मिलती है तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस की प्राइस और स्पेसिफिकेशनों पर:
Poco M3 की कीमत और उपलब्धता
अभी के लिए डिवाइस की कीमत के बारे में कुछ साफ़ तौर पर नहीं कहा जा सकता है लेकिन उम्मीद है की Poco M3 को मार्किट में 10,000 रुपए के आस-पास की कीमत पर पेश किया जा सकता है।
Poco M3 के फीचर
फोन में आपको गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन वाली 6.53- इंच की FHD+ रेज़ोलुशन डिस्प्ले वाटरड्राप नौच के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 2.0GHz स्नैपड्रैगन 662 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस को 64GB और 128GB दो अलग अलग स्टोरेज वरिएन्त में 4GB रैम के साथ पेश किया है। स्टोरेज को आप माइक्रोSD कार्ड द्वारा बढ़ा भी सकते है।
फोटोग्राफी के लिए, स्मार्टफोन में आपको 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर युक्त ट्रिपल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए सामने की तरफ 8MP का कैमरा दिया गया है। बायोमेट्रिक के तौर पर आपको फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर राईट साइड में दिया गया है।
Poco M3 आपको एंड्राइड 10 आधारित MIUI 12 के साथ 6,000mAh की बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग द्वारा संचारित किया जायेगा। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में आपको ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5, NFC और GPS दिए गये है।
Poco M3 के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Poco M3 |
डिस्प्ले | 6.53-इंच FHD+ डिस्प्ले, 19.5:9 स्क्रीन रेश्यो, गोरिल्ला ग्लास 3 |
प्रोसेसर | 2.0GHz स्नैपड्रैगन 662 |
रैम | 4GB |
आंतरिक स्टोरेज | 64GB/128GB (जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है) |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 आधारित MIUI 12 |
रियर कैमरा | 483MP + 2MP + 2MP, |
फ्रंट कैमरा | 8MP AI ब्यूटी फीचर |
माप और भार | 160.73 × 77.26 × 8.1mm ; 170g |
बैटरी | 6,000mAh |
अन्य | ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप C |
कीमत | – |