Poco ने आज इंडिया में ट्विटर के माध्यम से Poco M2 reloaded को लांच कर दिया है कंपनी ने ट्वीट के जरिए डिवाइस के स्पेसिफिकेशन और कीमत को शेयर किया है। यह डिवाइस हाल ही में लांच किए गए तो पोको M2 जैसा ही है इसमें सिर्फ आपको एक कम रैम वाला मॉडल मिलता है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है:
Poco M2 Reloaded की कीमत और उपलब्धता
आज Poco M2 Reloaded के 4GB + 64GB वरिएन्त को 9,499 रुपए की कीमत में में लांच किया है। फ़ोन को Slate Blue और Pitch Black कलर ऑप्शन के साथ आप 21 अप्रैल से Flipkart और Mi Store से खरीद सकते है।
Poco M2 Reloaded के फीचर
फोन में आपको गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन वाली 6.53- इंच की FHD+ रेज़ोलुशन डिस्प्ले वाटरड्राप नौच के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 2.0GHz MediaTek Helio G80 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस को 64GB स्टोरेज वरिएन्त में 4GB रैम के साथ पेश किया है। स्टोरेज को आप माइक्रोSD कार्ड द्वारा बढ़ा भी सकते है।
Poco M2 Reloaded के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Poco M2 Reloaded |
डिस्प्ले | 6.53-इंच FHD+ डिस्प्ले, 19.5:9 स्क्रीन रेश्यो, गोरिल्ला ग्लास 3 |
प्रोसेसर | 2.0GHz MediaTek Helio G80 |
रैम | 4GB |
आंतरिक स्टोरेज | 64GB (जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है) |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 आधारित MIUI 11 |
रियर कैमरा | 13MP + 8MP + 5MP + 2MP, |
फ्रंट कैमरा | 8MP AI ब्यूटी फीचर |
माप और भार | 160.73 × 77.26 × 8.1mm ; 170g |
बैटरी | 5,020mAh |
अन्य | ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप C |
कीमत | 9,499 रुपए |