Snapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 चिपसेट के साथ कुछ नए फ़ोन लॉन्च कर रहीं हैं, जो हैवी गेमिंग, घंटों तक वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टी-टास्किंग के लिए अच्छे फ़ोन साबित हो सकते हैं। हाल ही में OnePlus और Realme ने भी काफी कम कीमत में Sanpdragon 888 चिपसेट के साथ फ़ोन लॉन्च किये हैं।

अगर आप भी थोड़ी कम कीमत में एक फ्लैगशिप फ़ोन वालो परफॉरमेंस चाहते हैं, तो 2022 में भी इस समय बाज़ार में उपलब्ध Snapdragon 888 के साथ उपलब्ध ये स्मार्टफोन देख सकते हैं।

2022 में Snapdragon 888 चिपसेट के साथ उपलब्ध बेस्ट स्मार्टफोन (Best Smartphones With Snapdragon 888 in 2022)

1. OnePlus 9RT

OnePlus ने इस साल फरवरी में OnePlus 9RT को लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन OnePlus 9 सीरीज़ का आखिरी स्मार्टफोन हो सकता है, जिसमें 42,000 की कीमत में Snapdragon 888 फ्लैगशिप चिपसेट दिया गया है। फ़ोन में एक प्रीमियम अनुभव भी है और पावरफुल परफॉरमेंस भी।

इसके अलावा फ़ोन में 6.62 इंच की फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 50MP का मुख्य कैमरा Sony IMX766 सेंसर के साथ दिया गया है। फ़ोन में 4500mAh की बैटरी और 65W फ़ास्ट चार्जिंग भी मौजूद है।

  • 8GB रैम + 128GB स्टोरेज – 42,999 रूपए।
  • 12GB रैम + 256GB स्टोरेज – 46,999 रूपए।

2. Asus ROG Phone 5 series

Asus इस फ्लैगशिप चिपसेट के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला पहला ब्रैंड है। कंपनी ने Snapdragon 888 के साथ अपना सक्सेसफुल गेमिंग फ़ोन ROG Phone 5 लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 144Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले, LPDDR5 RAM, UFS 3.1 स्टोरेज, 6000mAh की बैटरी और 65W चार्जिंग जैसे बेहतरीन फ़ीचर मौजूद हैं।

Asus ROG Phone 5 launched in India

Asus का ये स्मार्टफोन गेमिंग को ध्यान में रखते हुए कई नए फीचरों के साथ आता है। साथ ही इसमें आपको गेमिंग के अनुसार ऑप्टिमाइज़ आरमोरी क्रैट जैसे फ़ीचर भी मिलते हैं।

  • 8+128GB – 49,999 रूपए।
  • 12+256GB – 57,999 रूपए।

3. Samsung Galaxy S21 सीरीज़

Samsung की पिछले साल आयी Galaxy S21 सीरीज़ भी इसी चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध है और ये बेहद प्रीमियम और पावरफुल स्मार्टफोनों में से एक हैं। इस सीरीज़ में Galaxy S21, Galaxy S21+, और Galaxy S21 Ultra शामिल हैं। फोनों में AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिए गए हैं। इनमें 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और बड़ी बैटरी मौजूद हैं।

S21 और S21+ में 12MP+12MP+64MP के ट्रिपल रियर कैमरे हैं, जबकि S21 Ultra में आपको 108MP कैमरा के साथ 100x स्पेस ज़ूम फ़ीचर भी मिलता है। इन सभी में Android 12 सॉफ्टवेयर अपडेट भी अब उपलब्ध है।

4. ASUS 8z

Asus 8z भी भारत में इसी साल लॉन्च हुआ है। Snapdragon 888 चिपसेट के साथ आने वाला ये फ़ोन भी आपको पावरफुल परफॉरमेंस देने में सक्षम है। फ़ोन में 5.9-इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ एक कॉम्पैक्ट डिज़ाइन मिलता है, जो कि काफी अच्छा है। इसमें 64MP का मुख्य रियर कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मौजूद है। फ़ोन 169 ग्राम वज़न के साथ काफी हल्का भी है।

इसके अलावा इसमें 8GB की रैम, 128GB की स्टोरेज मौजूद है। फ़ोन में IP68 रेटिंग के साथ ये पानी-धूल से भी सुरक्षित है। इसमें आपको काला (Obsidian Black) और सिल्वर (Horizon Silver) रंग के दो वैरिएंट मिलते हैं।

Asus 8z: भारतीय कीमतें और स्पेसिफिकेशन

5. iQOO 9 SE

iQOO 9 SE को भारत में मार्च 2022 में लॉन्च किया गया है। ये फ़ोन भी एक प्रीमियम हैंडसेट है, जिसकी कीमत 33,990 रूपए से शुरू होती है। फ़ोन में 8GB+128GB और 12GB+256GB के दो स्टोरेज मॉडल हैं। इसमें 6.62 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। साथ ही HDR10+ सपोर्ट भी है। इसमें भी Snapdragon 888 चिपसेट, LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आपको एक बेहतरीन परफॉरमेंस मिलती है।

इसके अलावा इसमें 4500mAh की बैटरी, 66W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 48+13+2 MP के ट्रिपल रियर कैमरे और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सॉफ्टवेयर यहां पर लेटेस्ट ही है, जिसमें Android 12 पर Funtouch OS 12 स्किन मौजूद है।

iQOO 9 SE: भारतीय कीमतें और स्पेसिफिकेशन

6. Realme GT 2

Realme GT 2 को भी हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस में मात्र 34,999 रूपए की कीमत में आपको Snapdragon 888 चिपसेट, LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ एक स्मूथ और तेज़ परफॉरमेंस देखने को मिलेगी। इसके अलावा फ़ोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Android 12 के साथ realme UI 3.0 सॉफ्टवेयर, 5000mAh की बैटरी और 65W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर मिलते हैं।

इस स्मार्टफोन में आपको ईको-फ्रेंडली पेपर डिज़ाइन मिलता है, जिसे जापानी डिज़ाइनर नाओतो फुकसावा ने डिज़ाइन किया है। फ़ोन में आप हरे (Paper Green), सफ़ेद (Paper White) और काले (Steel Black) रंग के विकल्पों में से चुन सकते हैं।

Realme GT 2: कीमतें और स्पेसिफिकेशन

7. Xiaomi 11T Pro 5G

Xiaomi 11T Pro 5G ने भारत में Snapdragon 888 चिपसेट के साथ जनवरी 2022 में दस्तक दी है। 37,000 रूपए के सेगमेंट में ये स्मार्टफोन भी आपको एक प्रीमियम डिज़ाइन और अच्छा परफॉरमेंस ऑफर करता है। फ़ोन में इस फ्लैगशिप चिपसेट के अलावा 6.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले, फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। साथ ही 108MP प्राइमरी कैमरा समेत ट्रिपल रियर कैमरे, 5000mAh की बैटरी और 120W फ़ास्ट चार्जिंग मिलती है।

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में हरमन कार्डन (Harman Kardonn) के स्पीकर, Dolby Vision, Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। फ़ोन में तीन रंगों के विकल्प हैं।

Xiaomi 11T Pro: भारतीय कीमतें और स्पेसिफिकेशन

8. Xiaomi Mi 11 Ultra

Mi 11 Ultra भी पिछले साल सामने आया एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसमें फ्लैगशिप ग्रेड स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन में आपको 50MP प्राइमरी कैमरा, 48MP पेरिस्कोप कैमरा, 5,000mAh की बड़ी बैटरी, 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।

Source: Tech Buff PH

Mi 11 Ultra एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 69,999 रूपए है।

Xiaomi Mi 11 Ultra: भारतीय कीमतें और स्पेसिफिकेशन

9. Xiaomi Mi 11x Pro

Xiaomi Mi 11x Pro, पिछले साल Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुआ था और फिलहाल ये मात्र 31,990 रूपए की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध है। फ़ोन में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ ये मोबाइल गेमिंग वालों के लिए भी एक आकर्षक डिवाइस हो सकता है।

Mi 11x Pro में 120Hz AMOLED डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट के साथ मिलती है। रियर साइड आपको 108MP का प्राइमरी सेंसर भी दिया गया है। सामने की तरफ 20MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फ़ोन में 4520mAh की बैटरी, 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Xiaomi Mi 11x Pro भारतीय कीमतें और स्पेसिफिकेशन

10. Samsung Galaxy Z Flip 3

अगर आप फ्लिप फ़ोन चाहते हैं, तो Samsung Galaxy Z Flip 3 भी Snapdragon 888 के साथ ही उपलब्ध है। फ़ोन में 6.7-इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2x डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। इसके अलावा एक और 1.9 इंच की HD+ AMOLED कवर डिस्प्ले भी मौजूद है।

फ़ोन की बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छी है और IPX8 रेटिंग भी दी गयी है। इसके अलावा इसमें 12MP के दो रियर कैमरे और 10MP का सेल्फी सेंसर मौजूद है।

Samsung Galaxy Z Flip 3: भारतीय कीमतें और स्पेसिफिकेशन

11. OnePlus 9 और 9 Pro

OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro कंपनी के पिछले साल के फ्लैगशिप फ़ोन हैं, जिनमें Snapdragon 888 चिपसेट मौजूद है। साथ ही इनमें UFS 3.1 स्टोरेज और LPDDR5 RAM भी दी गयी है। इन स्मार्टफोनों में आपको Hasselblad के कैमरे मिलते हैं और इन्हीं स्मार्टफोनों के साथ OnePlus और Hassleblad की साझेदारी भी शुरू हुई।

OnePlus 9 में 48MP + 50MP + 2MP के ट्रिपल रियर कैमरे हैं, जबकि OnePlus 9 Pro में 48MP + 50MP + 8MP + 2MP के क्वाड रियर कैमरे दिए गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोनों में आपको 65W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। फिलहाल

12 . Vivo X60 Pro+

Vivo ने Snapdragon 888 चिपसेट के साथ X60 Pro+ को लॉन्च किया था। इस फ़ोन में आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के विकल्प देखने को मिलते हैं। इस स्मार्टफोन में 4,200mAh की बैटरी, 55W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

इसके अलावा फ़ोन में 6.56 इंच की फुल एचडी+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50+48+32+8 MP के चार रियर कैमरे और 32MP का सेल्फी का सेल्फी कैमरा जैसे फ़ीचर मौजूद हैं।

Vivo X60 Pro+ भारतीय कीमतें और फ़ीचर

Related Articles

ImageSilai Machine Yojana: कैसे मिलेंगे सिलाई मशीन खरीदने के लिए सरकार से 15,000 रुपए

भारत सरकार द्वारा देश के गरीब लोगों को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी तरह देश की वो औरतें, जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं, या जिनके घर में आय के साधन नहीं हैं, उनके लिए है पीएम सिलाई मशीन योजना। ये योजना सरकार द्वारा …

Image2022 में भारत में उपलब्ध बेस्ट Snapdragon 888 स्मार्टफोन

Qualcomm ने अपने Snapdragon 800 सीरीज़ के फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 से पिछले साल पर्दा उठाया था। इस चिपसेट को 2021 में लगभग सभी फ्लैगशिप स्मार्टफोनों में देखा गया, जिन्हें हमने आपके लिए यहां लिस्ट भी किया है। Realme, Xiaomi, Oppo, Vivo, सभी ने इसके साथ अपने हाई-एन्ड स्मार्टफोन भारत में पेश किये हैं। Samsung …

ImageSnapdragon 870 चिपसेट के साथ उपलब्ध 10 मिड-रेंज स्मार्टफोन

Qualcomm ने Snapdragon 870 5G प्रोसेसर को 2021 में हाई-एन्ड स्मार्टफोन और टेबलेट के लिए लॉन्च किया था। ये एक पावरफुल चिपसेट है, जिसमें एक प्राइमरी कोर की क्लॉक स्पीड 3.2 GHz, तीन परफॉरमेंस कोरों की स्पीड 2.42 GHz और बाकी चार पावर-सेविंग ARM Cortex-A55 कोरों की स्पीड 1.8 GHz है। इस चिपसेट के साथ …

ImageSamsung Galaxy M55 alternatives: 27,000 के बजट में ये सभी बेहतरीन फ़ोन देंगे सैमसंग के इस फ़ोन को टक्कर

इस महीने Samsung का Galaxy M55 5G भारतीय बाज़ार में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने फ़ोन को मिड रेंज में 26,999 रुपए की कीमत पर पेश किया है, लेकिन इस रेंज में भारतीय बाज़ार में पहले से इसके कई अन्य बेहतरीन स्मार्टफोन उपलब्ध है। इसी बजट में POCO, HONOR, Redmi, Realme जैसी कंपनियों ने …

ImageNothing Phone 2a के साथ अब ये कंपनी भी किफ़ायती स्मार्टफोन बाज़ार में प्रतियोगिता के लिए तैयार

Nothing ने अभी तक दो स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं, जिनमें से पहला Phone (1) मिड-रेंज सेगमेंट में आया और दूसरे Phone (2) को आप फ्लैगशिप किलर कह सकते हैं। लेकिन आज MWC 2024 में लॉन्च हुए Nothing Phone (2a) के साथ कंपनी ने लोअर मिड-रेंज स्मार्टफोन बाज़ार में भी अपने कदम बढ़ा लिए हैं। Nothing …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products