Oppo ने आज इंडिया में अपनी लेटेस्ट Oppo Reno5 Pro 5G स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा कर दी है। पिछले साल अक्टूबर में लांच किये Reno5 Pro 5G को देश में 18 जनवरी को लांच किया जाने वाला है। इंडिया में Mediatek Dimensity 1000+ के साथ लांच होने वाली यह पहली डिवाइस होगी। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:
Oppoo Reno5 5G Pro के फीचर
ओप्पो की लेटेस्ट फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस Reno5 5G Pro में आपको सामने की तरफ पंच होल वाली 6.43-इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेसर भी देखने को मिलता है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर Dimensity 1000+ चिपसेट का इस्तेमाल किया है। फोन को मार्किट में 8GB रैम और 128GB तथा 12GB/256GB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ पेश किया है।
फोन में पीछे की तरफ 64 मेगापिक्सेल वाला प्राइमरी सेंसर तथा 8 मेगापिक्सेल के अल्ट्रा-वाइड सेंसर के अलावा दो 2MP के मैक्रो और मोनो लेंस भी दिया गया है। सामने की तरफ आपको 32MP का ही सेल्फी कैमरा भी मिलता है।
Oppo Reno5 Pro में 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी दिया है। डिवाइस आपको एंड्राइड 11 आधारित Color OS 11.1 पर रन करती हुई मिलती है। पॉवर के लिए यहाँ 4350mAh की बड़ी बैटरी 65Wफ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है।
Oppo Reno5 Pro 5G vs Reno5 5G की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Oppo Reno5 Pro 5G | Oppo Reno5 5G |
डिस्प्ले | 6.5-इंच, 2400×1080 पिक्सेल, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, OLED, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन | 6.5-इंच, 2400×1080 पिक्सेल, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, AMOLED, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन |
प्रोसेसर | Dimensity 1000+ | स्नैपड्रैगन 765G |
रैम | 8GB/12GB | 8GB/12GB (LPDDR4X) |
स्टोरेज | 128GB/256GB | 128GB/256GB |
रियर कैमरा | 64MP + 8MP + 13MP + 2MP | 64MP + 8MP + 2MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा | 32MP | 32MP |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 आधारित Color OS 7 | एंड्राइड 10 आधारित Color OS 7 |
सिम | ड्यूल सिम (Nano + Nano-SIM) | ड्यूल सिम (Nano + Nano-SIM) |
बायोमेट्रिक | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर |
अन्य | 5G SA/NSA, ड्यूल VoLTE सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, WiFi 802.11ac, 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप- C पोर्ट, डॉल्बी अट्मोस, ड्यूल स्पीकर, NFC | 5G SA/NSA, ड्यूल VoLTE सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, WiFi 802.11ac, 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप- C पोर्ट, डॉल्बी अट्मोस, NFC |
बैटरी | 4300mAh, 65W VOOC 4.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट | 4350mAh, 65W VOOC 4.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
कीमत | 2699 युआन / 2999 युआन | 3399 युआन / 3799 युआन |