Oppo Reno 2 को आज इंडिया में लांच कर दिया गया है। इसी साल Oppo ने Reno को भी लांच किया था जिसमे शार्क फिन डिजाईन इसकी खासियत था और उसके ही अपग्रेड वर्जन के रूप में Oppo Reno 2 में भी आपको शार्क फिन डिजाईन के साथ 20X ज़ूम और क्वैड कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है तो चलिए नज़र डालते है इन फ़ोनों के फीचरों पर:
Oppo Reno 2 के फीचर
Oppo Reno 2 में आपको 6.55-इंच की AMOLED पैनोरमिक डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन के साथ मिलती है। यहाँ G3 ऑप्टिकल सेंसर फिंगरप्रिंट अनलॉकिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया गया है। कर्व-डिस्प्ले काफी आकर्षक नज़र आती है फ़ोन को Ocean BLue और Luminous Black कलर ऑप्शन में पेश किया है।
Reno 2 में स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के सपोर्ट के साथ मिलती है। बैटरी के तौर पर 4,000mAh की बड़ी बैटरी VOOC Flash Charge 3.0 सपोर्ट के साथ दी है। चार्जिंग के लिए या डाटा ट्रान्सफर के लिए टाइप-C पोर्ट दिया है।
फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ आपको 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ 13MP टेलीफ़ोटो लेंस, 8MP 116-डिग्री अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2MP का ऑप्टिकल ज़ूम दिया गया है। फ्रंट कैमरा आपको शार्क-फिन डिजाईन के साथ मितला है।
Oppo Reno 2, Oppo Reno 2F और Oppo Reno 2Z की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Reno 2 | Reno 2Z | Reno 2F |
डिस्प्ले | 6.55-इंच AMOLED 2400×1080, GG6, TuV सर्टिफाइड ब्लू-लाइट फ़िल्टर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर | 6.53-इंच , 2340×1080, AMOLED GG5 | 6.53-इंच , 2340×1080, AMOLED GG5 |
फ्रंट कैमरा | शार्क-फिन डिजाईन | पॉप-अप कैमरा | पॉप-अप कैमरा |
रियर कैमरा |
|
|
|
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 730G | MediaTek P90 | MediaTek P70 |
रैम / स्टोरेज | 8GB LPDDR4x RAM + 256GB UFS2.1 | 8GB LPDDR4x + 256GB UFS2.1 | 8GB LPDDR4x + 128GB UFS2.1 |
बैटरी | 4000mAh, VOOC 3.0 | 4000mAh, VOOC 3.0 | 4000mAh, VOOC 3.0 |
कलर | Ocean Blue and Luminous Black | Luminous Black and Sky White/Polar Light | Sky White/Lake Green |
Oppo Reno 2 सीरीज की कीमत और उपलब्धता
Reno 2 को 8GB+256GB के ऑप्शन के साथ 36,990 रुपए की कीमत में पेश किया है जो 20 सितम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
- Reno 2Z में 29,990 रुपए की कीमत में लांच किया है जो मार्किट में 6 सितम्बर को उपलब्ध होगा।
- Reno 2F की कीमत और उपलब्धता के बारे में नवम्बर महीने में बताया जायेगा।
- Oppo Enco Q1 इयरफोन को 7,990 रुपए में लांच किया है।