Oppo अपने नए ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव Realme सीरीज को इंडिया में 15 मई को लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है जिसका नाम Realme 1। लेकिन अपने आधिकारिक लांच से पहले फोन का डिजाईन और स्पेसिफिकेशन लीक हो गये है। यहाँ पर फोन की लाइव इमेज के साथ पूरी स्पेसिफिकेशन शीट की जानकारी दी गयी है।
Realme 1 के कुछ आकर्षक फीचर में Oppo F7 की तरह डायमंड ब्लैक रियर पैनल और Helio P60 चिपसेट का दिया जाना है वो भी किफायती कीमत पर। चलिए थोडा और नज़र डालते है Realme 1 पर:
Oppo Realme 1 के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Oppo Realme 1 |
डिस्प्ले | 6-इंच IPS LCD 18:9 (notch-free), 2160 X 1080p |
प्रोसेसर | 2.0GHz MediaTek MT6711 Helio P60 ओक्टा कोर चिपसेट |
रैम | 6GB |
आंतरिक स्टोरेज | 128GB |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित ColorOS 5 |
प्राथमिक कैमरा | 13MP, LED फ़्लैश, ऑटो फोकस, डेप्थ इफ़ेक्ट |
सेकेंडरी कैमरा | 8MP, पोर्ट्रेट मोड |
माप और भार | – |
बैटरी | 3410mAh |
अन्य | ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi, NFC,GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, फेसिअल रिकग्निशन |
कीमत | अभी घोषित नहीं |
Oppo Realme 1 के फीचर
Oppo Realme 1 काफी हद तक Oppo F7 जैसा ही प्रतीत होता है लेकिन यहाँ पर नौच नहीं दिया गया है। डिवाइस में आपको 6-इंच की FHD+रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी गयी है। Realme 1 में भी Oppo F7 की तरह Helio P60 चिपसेट दी गयी है। सोर्स के अनुसार डिवाइस में 6GB और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। Oppo द्वारा Realme 1 के कम रैम विकल्प के साथ भी वरिएन्त लांच किये जा सकते है।
Realme में आपोक Oppo F7 से अलग स्पेसिफिकेशन वाला कैमरा सेटअप दिया है। फोन में 13MP का रियर कैमरा और सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा में AI ब्यूटी और AI आधारित पोर्ट्रेट मोड भी दिया गया है।
अन्य फीचर में एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित Color OS, 4G LTE, फेस अनलॉक और 3410mAh की बैटरी भी दी जाएगी, लेकिन यहाँ पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है फिंगरप्रिंट सेंसर के स्थान पर फेस रिकग्निशन की सुविधा दी गयी है। Oppo अपनी डिवाइस के साथ एक प्रोटेक्टिव केस भी दिया गया है।
Oppo Realme 1 की लांच डेट और कीमत
Oppo Realme 1 को Amazon पर 15 मई को लांच किया जायेगा। यहाँ पूरी उम्मीद लगाई जा रही है की फोन 12 हज़ार की कीमत के आस-पास लांच होगा। इस प्राइस सेगमेंट में Realme को Redmi Note 5/Note 5 Pro और Asus Zenfone Max Pro M1 से कड़ी टक्कर मिल सकती है।