Oppo ने आधिकारिक तौर पर अपने नवीनतम सेल्फी एक्सपर्ट Oppo F5 को लॉन्च कर दिया है। यह नया फोन ड्यूल सेल्फी कैमरों के साथ आता है, और सभी पूर्वानुमानों से उलट कम महंगा है। Oppo F5 अपने लांच के साथ 18:9 अनुपात वाली डिस्प्ले की दौड़ में शामिल हो गया है। (Read in English)
Oppo F5 की विशेषताएं
Oppo F5 में 18:9 अनुपात और 6 इंच वाली 2.5 D फुल HD+ डिस्प्ले है जो कि गोरिल्ला ग्लास 5 द्वारा संरक्षित है। Oppo F5 नवीनतम मिड-रेंज मीडियाटेक चिपसेट, हेलियो P23 द्वारा संचालित है। 16nm प्रक्रिया आधारित चिपसेट में 8 पारंपरिक कॉर्टेक्स-ए 53 कोर दो समूहों में व्यवस्थित हैं जो कि अधिकतम 2.3GHz और न्यूनतम 1.6GHz है। फोन में माली G71 GPU और एक नये मॉडेम का प्रयोग किया गया है।
Oppo F5 स्मार्टफोन 4GB और 6GB रैम विकल्पों के साथ क्रमशः 32GB और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा। फोन में एंड्रॉइड नोगाट आधारित ColorOS 3.2 सॉफ्टवेयर है। फोटोग्राफी के लिए, F5 में LED फ्लैश और F/1.8 एपर्चर वाला 20MP रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए, फोन में F/2.0 एपर्चर लेंस के साथ केवल एक 20MP फ्रंट शूटर है।
Oppo के नवीनतम फ्रंट कैमरे में सेल्फी के लिए AI Beauty Recognition Technology उपयोग की गई है। AI टेक्नोलॉजी के जरिये Oppo F5 आपके चेहरे पर 200 स्पॉट को स्कैन करने में सक्षम है। यह इन सूचनाओं का इस्तेमाल आपके सेल्फी फोटो को बेहतर बनाने के लिए करता है, यहां तक कि यह असंगत प्रकाश या असंगत एंगल पर भी अच्छा काम करता है। यह तकनीक पुरुष और महिला, शिशुओं और वयस्कों के बीच अंतर करने में सक्षम होगी।
अन्य सुविधाओं में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth 4.2, ड्यूल SIM सपोर्ट, MicroSD card सपोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3200mAh बैटरी शामिल है।
Oppo F5 का भारत में मूल्य और उपलब्धता
Oppo F5 अभी फिलीपींस में उपलब्ध हो गया है, जहां बेस संस्करण की कीमत करीब 20,000 रुपये है। Oppo ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि वह 2 नवंबर (अगले सप्ताह) को भारत में F5 लॉन्च करेगी, दिलचस्प यह है कि उसी दिन जब Xiaomi भारत में अपना पहला फोटो फोन लॉन्च करेगा। Oppo F5 ऑफ़लाइन और ऑनलाइन स्टोरों पर जल्द ही उपलब्ध होगा।
Oppo F5 स्पेसिफिकेशन्स
Model | OPPO F5 |
Display | 6-Inch, Full HD+, 2.5D Gorilla Glass 5 |
Processor | 2.3GHz octa-core MediaTek Helio P23 |
RAM | 4GB/ 6GB LPDDR4 |
Internal Storage | 32GB/ 64GB, expandable up to 256GB |
Software | Android Nougat 7.1.1 based Color OS |
Primary Camera | 16MP, f/1.8 aperture, dual-tone flash |
Secondary Camera | 20MP, f/2.0 aperture |
Dimensions and Weight | 156.5 x 76 x 7.5 mm; 152 grams |
Battery | 3200mAh with Quick Charge support |
Others | 4G Volte, WiFi, Bluetooth 4.2, GPS / GLONASS, fingerprint sensor |
Price | Starts at roughly Rs. 20,000 (India price to be announced next week) |
इसके अलावा पढ़ें: 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ ₹15000 से कम कीमत वाले 10 सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन