Oppo ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन F15 को आज इंडियन मार्किट में लांच कर दिया हैै। यह कंपनी का F-सीरीज फोन है जो पहले पेश किये गये F11 का एक अपग्रेड स्मार्टफोन है। फोन में आपको AMOLED डिस्प्ले के साथ आपको 8GB रैम, VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलता है। तो चलिए फोन से जुडी जानकरी पर नज़र डालते है:
यह भी पढ़िए: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट वाले साल 2019 के बेस्ट स्मार्टफोन
Oppo F15 की कीमत और उपलब्धता
ओप्पो ने Oppo F15 को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ 19,990 रुपए की कीमत में लांच किया है। यह डिवाइस मार्किट में Lighting Black, Unicorn White कलर में पेश किया है।
प्री आर्डर के लिए Amazon और Flipkart पर आज से ही उपलब्ध है तथा इसकी पहली सेल 24 जनवरी 2020 से शुरू होगी। लांच ऑफर में आपको वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर भी दिया गया है।
Oppo F15 के फीचर
फोन में आपको सामने 6.4-इंच की AMOLED डिस्प्ले FHD+ 2400×1080 रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है। यहाँ आपको 90.6% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो तथा गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन भी देखने को मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर ओक्टा-कोर MediaTek Helio P70 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प दिया है जिसको 256GB तक बढाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ आपको 4 कैमरा सेंसर मिलते है जिसमे 48MP का प्राइमरी सेंसर तथा 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस LED फ़्लैश के साथ दिए गये है। सामने की तरफ यहाँ पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है।
अन्य फीचरों में, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल-सिम सपोर्ट USB टाइप-C पोर्ट, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5, GPS/GLONASS के अलावा फ़ोन में 4000mAh की बैटरी 20W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है। डिवाइस एंड्राइड पाई आधारित Color OS 6.1 सॉफ्टवेयर पर रन करती है जिसमे 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है।
Oppo F15 की आपेक्षित स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Oppo F15 |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 9 (पाई) आधारित Color OS 6.1 |
डिस्प्ले | 6.4-इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले |
बॉयोमीट्रिक्स | इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट (ऑप्टिकल) |
प्रोसेसर | MediaTek Helio P70 |
रैम | 8GB |
Storage | 128GB |
प्राइमरी रियर कैमरा | 48MP (f/1.8) |
सेकेंडरी रियर कैमरा | 8MP (f/2.4) अल्ट्रा-वाइड |
एक्स्ट्रा रियर कैमरा | 2MP डेप्थ + 2MP मैक्रो लेंस |
फ्रंट कैमरा | 16MP (f/2.0) |
बैटरी | 4000mAh, 20W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट |