Oppo अपना लेटेस्ट Oppo A74 5G स्मार्टफोन को इंडिया के मार्किट में पेश किया है जो कंपनी का सबसे किफ्फयती 5G फोन है। इसमें पंच होल डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसे फीचर दिए गये है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के आपेक्षित फीचरों पर:
Oppo A74 5G की कीमत और उपलब्धता
अभी के लिए यह डिवाइस Fluid Black और Fantastic Purple कलर ऑप्शन में पेश की गयी है। डिवाइस को 17,990 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। फोन की सेल 26 अप्रैल को शुरू होगी।
Oppo A74 5G के फीचर
फोन में सामने की तरफ 6.5-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। अगर प्रोसेसर की बात करे तो यहाँ स्नैपड्रैगन 480 दी गयी है जिसको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किया है। सबसे ख़ास बात यह डिवाइस सिर्फ 8.4mm मोटा और वजन में सिर्फ 190 ग्राम का है।
फोटोग्राफी की बात करे, तो फोन में पीछे की तरफ 48MP+2MP+2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जबकि सेल्फ़ी और विडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा सेटअप पंच होल कटआउट के तहत दिया है। डिवाइस एंड्राइड 10 आधारित Color OS पर रन करती है। अन्य फीचरों में, 5,000mAh की बड़ी बैटरी, 18W फ़ास्ट चार्जिंग, USB टाइप C, ड्यूल सिम, 3.5mm ऑडियो जैक, साइड डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे बेसिक फीचर भी शामिल किये गये है।
Oppo A74 5G की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Oppo A74 5G |
डिस्प्ले | 6.5-इंच FHD+ रेज़ोलुशन, पंच होल डिस्प्ले, 550 निट्स ब्राइटनेस मैक्सिमम |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 आधारित Color OS 7.2 |
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 480 |
बैटरी | 5000mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
रैम | 6GB |
स्टोरेज | 128GB, 256GB ततक बढ़ा सकते है |
रियर कैमरा | 48MP+ 2MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
अन्य फीचर | 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G ड्यूल VolTE, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, |
कीमत | 17,990 |