Oppo A33 को आज इंडियन मार्किट में लांच कर दिया गया है। फोन में पंच होल डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह डिवाइस ट्रिपल कैमरा के साथ हाल ही में लांच किये गये Oppo A53 का ही एक ट्रिम डाउन वरिएन्त है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर कीमत पर:
Oppo A33 की कीमत
ओप्पो की ये डिवाइस Moonlight Black, Mint Cream कलर के ऑप्शन के साथ पेश की गयी है। फोन को मार्किट में 4GB + 32GB वरिएन्त को 11,990 की कीमत के साथ पेश किया गया है।
Oppo A33 के फीचर
Oppo A33 के फीचर देखे तो यहाँ सामने की तरफ आपको 6.5-इंच की बड़ी डिस्प्ले 1600 x 720 पिक्सेल रेज़ोलुशन के मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट, 4GB रैम और 32GB स्टोरेज के विकल्प के साथ उपलब्ध है जिसको 256GB तक बढाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ आपको 3 कैमरा सेंसर मिलते है जिसमे 13MP का प्राइमरी सेंसर तथा 2MP डेप्थ सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस LED फ़्लैश के साथ दिए गये है। सामने की तरफ यहाँ पर 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है।
अन्य फीचरों में, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल-सिम सपोर्ट USB टाइप-C पोर्ट, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5, GPS/GLONASS के अलावा 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है। फोन एंड्राइड 10 आधारित Color OS 7.2 सॉफ्टवेयर पर रन करती है जिसमे 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है।
Oppo A33 स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Oppo A33 |
डिस्प्ले | 6.5-इंच HD+ 1600×720 डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट |
प्रोसेसर | ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 460 |
रैम | 4GB |
इंटरनल स्टोरेज | 32GB |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 आधारित Color OS 7.1 |
सेल्फी कैमरा | 16MP |
रियर कैमरा | 13MP + 2MP + 2MP, LED फ़्लैश |
बैटरी | 5000mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
सिम | ड्यूल सिम ड्यूल स्टैंडबाई |
अन्य | 3G, 4G, VoLTE, Wi-Fi, NFC, GPS/GLONASS, रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm ऑडियो जैक |
कीमत | – |