OnePlus ने भारत समेत कई देशों में Nord ब्रांडिंग के तहत कई किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को अप्रैल 2022 में भारत में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी इसके सक्सेसर को लॉन्च करने का प्लान कर रही है। आगामी OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को पहले OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा गया था, जिससे स्मार्टफोन के लॉन्च का संकेत मिला था। अब आधिकारिक घोषणा से पहले, टिपस्टर मैक्स जंबोर ने आगामी Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन की लॉन्च तिथि का खुलासा किया है।OnePlus जल्द ही भारत में OnePlus Nord 3 और OnePlus Nord CE सहित Nord 3 सीरीज़ के कुछ डिवाइस लॉन्च करेगा।
यह भी पढ़े :- 21 मार्च को भारत में लॉन्च होगा iQOO Z7, AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 920 SoC से लैस होगा स्मार्टफोन
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: लॉन्च तारीख़
टिपस्टर ने खुलासा किया है, कि स्मार्टफोन 4 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। इससे पहले, यह इत्तला दे दी गई थी कि अन्य ब्रांडों के बजट स्मार्टफोन के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए स्मार्टफोन की कीमत लगभग 18,999 रुपये हो सकती है। आगामी स्मार्टफोन को मौजूदा Nord CE 2 Lite 5G से मामूली अपग्रेड बताया जा रहा है। कहा गया था, कि इसमें 6.59 इंच का फुल HD+ रेज़ॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले होगा।
यह भी पढ़े :- फ़ोन पर काम नहीं कर रहा मोबाइल डाटा ? इन 5 तरीकों से हल करें से समस्या
OnePlus Nord CE 3 Lite स्पेक्स (संभावित)
आगामी स्मार्टफोन को मौजूदा Nord CE 2 लाइट 5G से एक मामूली अपग्रेड बताया जा रहा है। खबर है, कि इसमें 6.59 इंच का फुल HD+ रेज़ॉल्यूशन LCD डिस्प्ले होगा।
डिवाइस Qualcomm Snapdragon 695 5G SoC को स्पोर्ट करेगा। चिपसेट में आठ Kryo 660 गोल्ड कोर (Cortex-A77) क्लॉक 2.2GHz और Adreno 619 GPU है। फोन में 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज मिल सकती है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 पर आधारित OxygenOS 13 पर चलेगा।
Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है, जिसमें प्राइमरी 50MP सेंसर होगा और इसके साथ 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल सकता है। फ़ोन में 16MP का सेल्फी कैमरा होगा। दोनों कैमरे 1080p पर 30fps पर वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होंगे। सम्भावना है, कि स्मार्टफोन 5000mAh के साथ 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। फ़िलहाल फोन के सम्बन्ध में और अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :-Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के फीचर हुए लीक, जानिए पूरी जानकारी