OnePlus 6 का आधिकारिक टीज़र कैंपेन शुरू; नाम हुआ कन्फर्म

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने आज आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है की उसके नयी पीढ़ी के स्मार्टफोन का नाम OnePlus 6 होगा और जो हमेशा की तरह उम्मीद से थोडा पहले ही लांच कर दिया जायेगा। स्मार्टफोन निर्माताओ ने एक 4 सेकंड की क्लिप को ट्विटर पर “6-et Ready” टाइटल के साथ ट्वीट किया है जिसमे “The Speed You Need” कहा गया है और विडियो के अंत में ‘6’ की तरफ इशारा किया गया है। (Read in English)

इसी के साथ OnePlus द्वारा अपनी आगमी डिवाइस के लिए मार्केटिंग कैंपेन भी शुरू हो गया है जो कंपनी अपने सभी फ़ोनों के लिए हमेशा से करती आई है। OnePlus की खासियत है की कंपनी अपने आगामी डिवाइस के लिए आधिकारिक लांच से पहले समय समय पर छोटे-छोटे टीज़र पोस्ट करती रहेगी जिनमे फोन के बारे में थोड़ी जानकारी भी प्राप्त होती रहेंगी।

यह भी पढ़िए:Google कर सकता है इंडिया के लिए मिड-रेंज Pixel Phone लांच; रिपोर्ट

OnePlus 6 लांच डेट

शुरुआत में बताया गया था की OnePlus 6 को 2018 के Q2 में लांच किया जायेगा लेकिन हमे इसकी उम्मीद कम है। ताज़ा लीक जानकारी के अनुसार फोन के टीज़र के पेश होने से फोन के जल्दी लांच होने की उम्मीद काफी बढ़ गयी है। अफवाहों की माने तो यह डिवाइस अप्रैल महीने के अंत तक लांच की जा सकती है।

दूसरी तरफ, OnePlus 5T का 128GB इंटरनल स्टोरेज वरिएन्त भारत में स्टॉक-आउट हो गया है।

OnePlus 6 के स्पेसिफिकेशन

आधिकारिक सोर्स से पहले ही जानकारी प्राप्त हो गयी है की OnePlus 6 में Notch-डिस्प्ले और ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दिया जा सकता है।

पहले प्राप्त अफवाहों से यह भी साफ़ हो गया था की OnePlus 6 दो डिजाईन-वरिएन्त में पेश किया जायेगा। जिसमे एक में ग्लास फिनिश बैक पैनल और दुसरे में टेक्सचर रियर पैनल दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 3.5mm हैडफ़ोन जैक,  USB टाइप-C पोर्ट, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और ड्यूल-रियर कैमरा भी शामिल किया गया है।

यह भी पढ़िए: Nokia 9 आ सकता है ट्रिपल कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 845 के साथ

इसके अलावा, OnePlus 6 को WiFI सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ है जिसके अनुसार फोन में एंड्राइड ओरियो आधारित Oxygen OS 5.1.0 और WCN3990 dual-band 802.11ac दिया गया है। OnePlus 6 में 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प भी दिया जायेगा। चीन में दिखाए गये आधिकारिक टीज़र में डिवाइस के 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वरिएन्त को भी कन्फर्म किया गया है।

बाकि से स्पेसिफिकेशन जैसे डिस्प्ले साइज़, बैटरी कैपेसिटी और कैमरा सेंसर के बारे में कोई खास जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। आधिकारिक लांच होने पर फ़ोन के बारे में सभी जानकारियाँ उपलब्ध हो पाएंगे जिसके लिए थोडा इंतज़ार करना पड़ेगा इसलिए अपडेट पाने के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

Best Dual SIM phones with dedicated MicroSD card slot In India

Related Articles

Imageइस वजह से दिया जाता है Samsung Galaxy डिवाइस में Maintenance Mode फीचर, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

Samsung ने अपने स्मार्टफोन्स में One UI 5 के साथ, Maintenance Mode फीचर की सुविधा भी दी है, जो आपके फोन के डेटा को सुरक्षित रखता है। यदि आपका फोन खराब हो गया है और आपको उसे ठीक कराने के लिए सर्विस सेंटर पर छोड़ना पड़ेगा। ऐसी स्तिथि में आपके फोन का डेटा असुरक्षा के …

ImageOnePlus 6 Long Term Review in Hindi | OnePlus 6 का 6 महीने इस्तेमाल के बाद रिव्यु हिंदी में

हाल ही में भारत पाकिस्तान के मैच के दौरान अमिताभ बच्चन जी द्वारा OnePlus 6T की एक झलक TV पर दिखाई गयी थी जिसका साथ यह भी साफ़ तौर पर बताई गयी की यह डिवाइस जल्द ही लांच होने वाली है। लेकिन आज भी OnePlus 6 एक काफी लोकप्रिय विकल्प के तौर पर बाज़ार में …

ImageOnePlus Nord होगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच

OnePlus काफी दिनों से अपनी अपकमिंग डिवाइस को लेकर मार्किट में काफी चर्चा में बना हुआ है। कल कंपनी ने साफ़ कर दिया की इस आगामी डिवाइस का नाम OnePlus Nord होने वाला है जिसकी कीमत 500 डॉलर से कम रह सकती है। अभी वैसे तो डिवाइस से जुडी स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आई है। लेकिन आज …

ImageOnePlus Watch 2 भारत में लॉन्च – क्या दे पायेगी Samsung Galaxy Watch 6 को टक्कर

कई टीज़र और अफवाहों के बाद, OnePlus ने MWC में अपनी नयी स्मार्टवॉच OnePlus Watch 2 लॉन्च कर दी है। ये एक हाई-एन्ड स्मार्टवॉच है, जिसे 24,999 रुपए की कीमत पर पेश किया गया है और लगभग इसी कीमत पर Samsung Galaxy Watch 6 भी उपलब्ध है। OnePlus Watch 2 को एक रग्गड (किसी भी …

Image100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ, चीन में लॉन्च हुआ OnePlus Ace 2 स्मार्टफोन

OnePlus Ace 2 को आज चीन में आधिकारिक रूप में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि, भारत में OnePlus Ace 2 को OnePlus 11R 5G के नाम से लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Ace 2, Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। साथ ही इसमें 16GB तक रैम, 50MP का प्राइमरी कैमरा, 120Hz AMOLED …

Discuss

Be the first to leave a comment.