क्या वाकई में OnePlus 13 में मिलेगा Apple जैसा ये फ़ीचर ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 13 इसी महीने चीन में लॉन्च होने वाला है। फ़ोन के चिपसेट और डिस्प्ले को लेकर लगभग सब साफ़ हो गया है, लेकिन एक और नया फ़ीचर जो इसमें जुड़ सकता है, वो है मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और इस फ़ीचर के साथ ये पहला OnePlus फ़ोन हो सकता है। हालांकि OnePlus 12 में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट था, लेकिन मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को कंपनी इस फ़ोन के साथ पेश कर सकती है, जो इससे पहले हमने Apple के iPhones में देखी है। इसके अलावा इसमें BOE X2 डिस्प्ले आएगी और लगभग ये भी तय है कि ये Snapdragon 8 Gen 4 के साथ आने वाला है।

ये पढ़ें: 1.5 लाख रुपए में उपलब्ध हैं स्पोर्ट्स बाइकें

OnePlus 13 में मिलेगी मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग

दरअसल, इस खबर का खुलासा कुछ इस तरह से हुआ कि एक OnePlus फैन ने OnePlus 13 के साथ बैम्बू यानि बांस के कवर आने की बात पूछी, जो पहले कुछ OnePlus फोनों के साथ आया करते थे, लेकिन इस पर OnePlus चीन के प्रेज़िडेंट Li Jie Louis ने इसे नकार दिया और कहा कि इस बार इस तरह के वुडेन केस की कोई योजना नहीं (no plan for this CMF) है।

हालांकि साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इसकी बजाय OnePlus 13 के लिए वुड ग्रेन केस आएगा, जिनका अनुभव काफी अच्छा होता है और साथ ही उनमें मैग्नेटिक सक्शन फंक्शन भी होता है। इस खबर से ये इशारा मिलता है कि इस बार शायद OnePlus 13 में मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग हो सकती है, जो लगभग Apple के MagSafe जैसी ही हो।

इससे पहले खबरें ये भी हैं कि OnePlus की सिस्टर कंपनी OPPO भी अपने नए पफोने Find X8 सीरीज़ के लिए इस तकनीक पर काम कर रही है। साथ ही ये कंपनियां पावर बैंक जैसी एक्सेसरीज़ लाने की योजना भी बना रही है। इस तरह की खबरों से ये पता चलता है कि इस बार नए OnePlus 13 में काफी कुछ बदलने वाला है।

ये पढ़ें: 20,000 रुपए से कम में उपलब्ध टैबलेट

इस स्मार्टफोन के अन्य संभावित फीचर आप नीचे देख सकते हैं:

डिस्प्ले 6.82-इंच BOE X2 10-बिट LTPO माइक्रो – कर्व्ड डिस्प्ले
प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर
रैम 24GB तक
स्टोरेज 1TB तक
कैमरे 50MP Sony LYT808 + 50MP LYT600 पेरिस्कोप लेंस + 50MP अल्ट्रा वाइड
बैटरी 6000mAh
फ़ास्ट चार्जिंग 100W वायर्ड ; 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageBigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna की असली कमाई सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे, बाकी कंटेस्टेंट्स की फीस भी जानें

Bigg Boss 19 का फिनाले इस सीज़न की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक रहा। इसमें Bigg Boss 19 winner Gaurav Khanna रहे। और ये केवल विजेता के रूप में ही नहीं, बल्कि पूरे सीज़न में सबसे अधिक कमाई करने वाले प्रतिभागी के रूप में भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। गौरव खन्ना शुरुआत से ही …

ImageOnePlus 12 – इन कीमतों पर लॉन्च हुआ ये Snapdragon 8 Gen 3 फ़ोन

OnePlus ने आज अपना नया Snapdragon 8 Gen 3 फ़ोन – OnePlus 12 लॉन्च कर दिया है। अपने देश यानि चीन में ये नया स्मार्टफोन OnePlus 12 एक बड़ी LTPO डिस्प्ले, एंड्राइड फ़ोन के लिए आये सबसे तेज़ चिपसेट, एक नया Sony सेंसर और बड़ी बैटरी के साथ आया है, जो दिन भर के लिए …

ImageiQOO 12 Vs OnePlus 12 ; दोनों Snapdragon 8 Gen 3 फोनों में कौन सा बेहतर ?

iQOO 12 और OnePlus 12 दोनों ही Snapdragon 8 Gen 3 के साथ पहले चीन में लॉन्च हो चुके हैं, लेकिन iQOO 12 भारत में इस नवीनतम चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला फ़ोन है। OnePlus के फ्लैगशिप फ़ोन के तौर पर OnePlus 12 को ही पेश किया है, लेकिन iQOO ने iQOO 12 …

ImageOnePlus 15 रिव्यू: क्या 73,000 का ये फोन वाकई पैसा वसूल है?

कई महीनों की लीक्स, टीज़र और कंट्रोवर्सी के बाद OnePlus 15 आखिरकार भारत में लॉन्च हो चुका है, और ये अब तक के सबसे दिलचस्प फ्लैगशिप फोनों में से एक साबित हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि इस फोन की चर्चा लॉन्च से बहुत पहले ही शुरू हो गई थी, फिर चाहे वो …

ImageOnePlus 15 teaser में कंपनी ने कहा ये – क्या सच में आने वाला है ‘कुछ खास’?

OnePlus ने अपने अगले फ्लैगशिप OnePlus 15 के लिए ऐसा टीज़र जारी किया है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है। चीन में लॉन्च होने के बाद, ये फोन जल्दी ही भारत और विश्व बाज़ार में भी लॉन्च होगा, लेकिन इसकी उम्मीद इतनी जल्दी नहीं थी। चीन के लॉन्च से पहले ही कंपनी की …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products