Nothing Phone 3a के साथ ये फ़ोन भी होगा 4 मार्च को लॉन्च, देखें डिज़ाइन की पहली झालक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing के 4 मार्च को होने वाले इवेंट को लेकर कई खबरें थीं, लेकिन अब Flipkart पेज से पुष्टि हो चुकी है कि कंपनी 4 मार्च 2025 को एक नहीं बल्कि दो स्मार्टफोन लेकर आ रही है। Nothing इस बार Nothing Phone 3a और Nothing Phone 3a Pro को भारत में लॉन्च करने वाला है। ये दोनों डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरे, Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट और Android 15 आधारित Nothing OS 3 के साथ आएंगे।

एक नवीनतम लीक में Nothing Phone (3a) को एक काले रंग के सिक्योरिटी केस में देखा गया, जिसमें केवल इसका कैमरा सेटअप नज़र आ रहा था और ये कुछ वैसा ही है, जैसे Phone 2a और 2a Plus में है। इससे पहले हमने सिक्योरिटी केस के साथ Phone (2a) और CMF Phone 1 को भी देखा है।

ये पढ़ें: Nothing की गेम-चेंजर प्लानिंग – Phone (3a) के साथ 3 और डिवाइस ?

लॉन्च होंगे दो फ़ोन – Phone 3a और 3a Pro

अब एक टिपस्टर सुधांशु अंभोर ने Android Headlines के साथ एक नयी लीक पेश की है, जिसमें उन्होंने भी बताया है कि Nothing 4 मार्च को दो स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है और इस बार ये दूसरा फ़ोन “Plus” मॉडल नहीं होगा। इसकी जगह इस साल Pro मॉडल लेगा। Flipkart पेज पर भी Phone 3a सीरीज़ के दो नाम कन्फर्म हो चुके हैं।

Phone 3a में 8/128 GB और 12/256 GB वैरिएंट काले और सफ़ेद रंग आएंगे। Phone 3a Pro में 12/256 GB वैरिएंट ग्रे रंग में आएगा।

Nothing Phone 3a

Phone (3a) और 3a Pro: क्या नया मिलेगा ? 

Flipkart टीज़र में हम फ़ोन के डिज़ाइन की एक झालक देख सकते हैं। ये Phone 2a से काफी मिलता जुलता है और इसमें ट्रिपल रियर सेंसर और उसके चारों तरफ ग्लिफ एलईडी लाइट हैं।

Nothing Phone 3a

इन दोनों स्मार्टफोनों में 6.7-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, वहीँ कुछ अफवाहों के अनुसार Phone 3a में थोड़ी छोटी 6.1-6.2-इंच की स्क्रीन मिल सकती है। जबकि  Pro मॉडल में डिस्प्ले थोड़ी बड़ी होगी। ये Nothing OS 3 (शायद 3.5) पर चलेंगे और इनमें 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 mAh की बैटरी आएगी।

Phone 3a में 50 MP प्राइमरी कैमरा, एक 50 MP 2X टेलीफ़ोटो लेंस और एक 8 MP अल्ट्रा वाइड सेंसर मिल सकता है। वहीँ Phone 3a Pro में पेरिस्कोप सेंसर मिलने के आसार हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSanchar Saathi पर इतना शोर क्यों? क्या यह सच में आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है? पूरी सच्चाई जानें

पिछले दो सालों में सरकार ने डिजिटल धोखाधड़ी, फर्जी सिम कार्ड और चोरी हुए फोन जैसी समस्याओं के लिए कई नए कदम उठाए। इन्हीं प्रयासों में से एक था Sanchar Saathi। ये एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जिसे नागरिकों की सुविधा के लिए शुरू किया गया था। इससे लोग आसानी से स्कैम कॉल्स रिपोर्ट कर सकें, …

ImageNothing Phone (3a) Lite की लॉन्च डेट कन्फर्म – असली कीमत कितनी होगी?

Nothing ने आखिरकार पुष्टि कर दी है कि अगला फोन भारत में ((Nothing Phone (3a) Lite India launch date) 27 नवंबर को लॉन्च होगा। अक्टूबर में इसकी ग्लोबल एंट्री के बाद अब यह फोन भारतीय मार्केट में आने को तैयार है। कंपनी का उद्देश्य है कि अपने लोकप्रिय ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन स्मार्टफोन और ग्लिफ इंटरफ़ेस को …

ImageNothing Phone 3a Lite लॉन्च डेट आउट, LED लाइट और ट्रांसपेरेंट लुक में जानें इस बार क्या है नया ट्विस्ट

अगर आप भी Nothing के फोनों के अनोखे डिज़ाइन के शौक़ीन हैं, तो ये खबर आपको और भी खुश कर देगी। अब कंपनी आपके लिए Nothing phone के ख़ास डिज़ाइन को बजट वर्ज़न में लेकर आ रही है। जी हां, Nothing Phone 3a Lite का लॉन्च कन्फर्म हो चुका है और ये फोन 29 अक्टूबर, …

ImageNothing Phone 3a Lite के बारे में लॉन्च से पहले जानें सबकुछ: कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स

कुछ देशों में लॉन्च होने के बाद Nothing Phone 3a Lite अब जल्द ही भारतीय बाज़ार में एंट्री करने वाला है। कंपनी ने खुद इसके पुष्टि की है, जिससे फैन्स में उत्साह बढ़ गया है। यह फोन Nothing Phone 3 की लाइनअप में अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा, लेकिन फीचर्स और डिज़ाइन के …

ImageNothing की गेम-चेंजर प्लानिंग – Phone (3a) के साथ 3 और डिवाइस ?

Nothing की तरफ एक स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च होने की पुष्टि हो गयी है और ये भी लगभग तय है कि ये फ़ोन Nothing Phone (3a) ही होगा। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी होनी बाकी है। पहले खबरें ये थीं कि कंपनी 4 मार्च को Nothing Phone (3) को लॉन्च करेगी, लेकिन अब सामने आयी नयी …

Discuss

Be the first to leave a comment.