HMD ग्लोबल ने आज Nokia C01 Plus को लांच कर दिया गया है। फ़ोन में आपको Unisoc चिपसेट के अलावा 1GB+32GB रैम, स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। आज लांच किये गये नोकिया फोन में आपको गो एडिशन सॉफ्टवेयर के साथ 5MP प्राइमरी कैमरा, 3,000mAh की बैटरी देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र डालते है Nokia C01 Plus की कीमत और स्पेसिफिकेशन पर:
Nokia C01 Plus की कीमत
HMD के लेटेस्ट फोन को मार्किट में ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। फोन की कीमत 6490 रूबल रखी गयी है तथा यह डिवाइस रूस में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
Nokia C01 Plus के फीचर
फोन में आपको सामने की तरफ 5.45-इंच की HD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 2.5D कर्व ग्लास के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर Unisoc SC9863A चिपसेट को 1GB रैम और 32GB स्टोरेज के विकल्प के साथ मिलती है जिसको माइक्रोSD कार्ड के साथ 128GB तक बढ़ा सकते है।
फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर पीछे की तरफ 5MP का कैमरा सेंसर देखने को मिलता है। सेल्फी और विडियो कालिंग के 5MP का f/2.4 अपर्चर का फ्रंट फेसिंग कैमरा LED फ़्लैश सेंसर दिया गया है। अन्य फीचर में, एंड्राइड 11 गो सॉफ्टवेयर, 3,000mAh की बैटरी, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो USB पोर्ट, और FM रेडियो आदि शामिल किये गये है।
Nokia C01 Plus की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Nokia C01 Plus |
डिस्प्ले | 5.45-इंच HD+ डिस्प्ले, 720×1520 रेज़ोलुशन, V- नौच |
प्रोसेसर | Unisoc SC9863A ओक्टा-कोर प्रोसेसर |
रैम | 1GB |
इंटरनल स्टोरेज | 32GB, 128GB तक बढ़ा सकते है |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड पाई गो एडिशन |
रियर कैमरा | 5MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
अन्य | 4G ड्यूल VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो |
बैटरी | 3000mAh |
कीमत | – |