Nokia A1 Plus या Nokia 9 होगा स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ IFA 2018 में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nokia 8 Sirocco HMD ग्लोबल द्वारा पेश किया गया अभी तक का सबसे महँगा स्मार्टफोन है। लेकिन लगता है कंपनी जल्दी ही अपना एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन लांच करने की तैयारी कर रही है। अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार HMD Global अपने नए स्मार्टफोन Nokia A1 Plus/Nokia 9 को IFA 2018 में लांच कर सकती है।

WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार, Nokia A1 Plus या HMD Global के पैटर्न को देखते हुए यह डिवाइस Nokia 9 नाम से लांच की जा सकती है। Nokia की इस फ्लैगशिप डिवाइस में आपको LG- निर्मित OLED डिस्प्ले, नवीनतम चिपसेट के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। WinFuture की यह रिपोर्ट लोकप्रिय टिपस्टर Roland Quandt द्वारा लीक की गयी जानकारी से भी मेल खाती है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi A2 हो सकता है जल्द लांच; NCC सर्टिफिकेशन साईट पर देखा गया

Nokia A1 Plus या Nokia 9 से जुडी जानकारी

अफवाहों के अनुसार इस डिवाइस में आपको काफी हाई-एंड स्पेसिफिकेशन देखने को मिलेंगे। जिनके अनुसार आपको Nokia A1 Plus/ Nokia 9 में 6.01-इंच की LG द्वारा निर्मित OLED डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ दी जा सकती है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने के नाते यहाँ पर स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है।

नोकिया A1 प्लस या नोकिया 9 (आपेक्षित)

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर नोकिया ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकता है जिसमे आपको 41MP, 20MP और 9.7MP के कैमरा सेंसर दिए जा सकते है। समाने की तरफ सेल्फी कैमरे से जुडी कोई जानकरी अभी नहीं दी गयी है। इसके अलावा यहाँ पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है जो एक आकर्षक फीचर साबित होगा।

Nokia A1 Plus या Nokia 9 की उपलब्धता

कहा जा रहा है कि HMD Global Nokia A1 Plus के निर्माण के लिए Foxconn के साथ काम कर रहा है, और अगस्त-सितंबर के आसपास डिवाइस को लॉन्च करने का लक्ष्य बनाये हुए है। इसी समय बर्लिन में IFA का भी आयोजन किया जायेगा तो हो सकता है की कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को प्रदर्शित करने के लिए इस मंच का उपयोग कर करना चाहे। अधिक जानकरी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

ImageNothing Phone 3 मॉडल नंबर हुआ लीक, जुलाई में लॉन्च हो सकता है ये प्रीमियम फ़ोन

Nothing Phone 2a के लॉन्च को अभी ज़्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी के अगले फ़ोन की चर्चा शुरू हो गयी है। सामने आ रही रिपोर्ट बताती हैं कि Nothing अब अपने अगले फ़ोन पर काम कर रहा है और ये और कोई नहीं बल्कि Nothing Phone (3) है। दरअसल हाल ही में आयी …

ImageNokia 7.2, Nokia 6.2 और Nokia 5.2 हो सकते है 11 सितम्बर को लांच: कंपनी ने मीडिया इनवाइट किये रोल-आउट

HMD Global के स्वामित्व वाली Nokia आने नए स्मार्टफोन IFA 2019 में लांच करने वाली है। IFA 2019 बर्लिन में कल से शुरू होगा। अब खबरें आ रही है की कंपनी ने 11 सितम्बर को एक लांच इवेंट इंडिया में भी आयोजित करने का प्लान बनाया है। अगर पुरानी रिपोर्ट देखे तो कंपनी Nokia 7.2, …

ImageNokia 110 (2019) फीचर फोन 1.77-इंच कलर डिस्प्ले के साथ सिर्फ 1,599 रुपए में हुआ लांच

Nokia ने आज इंडियन मार्किट में पीछे महीने IFA इवेंट में लांच किये गये Nokia 110 (2019) को लांच कर दिया है। ये डिवाइस मार्किट में Nokia 105 (2019) के अपग्रेड के तौर पर देखी जा सकती है। Nokia 105 पीछे साल ही लांच की गयी थी। Nokia 110 में आपको एक बेसिक फीचर फोन …

ImageiQOO Neo 9 Pro भारत में लॉन्च: क्या वाकई OnePlus 12R से बेहतर है ?

iQOO ने आज भारत में iQOO Neo 9 Pro लॉन्च किया है। ये एक मिड-रेंज फ्लैगशिप है, जिसे Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ बाज़ार में उतारा गया है। इस फ़ोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, एक बड़ी बैटरी और 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फ़ीचर शामिल हैं। इससे पहले इसी चिपसेट और लगभग ऐसे ही …

Image15,000 के बजट में भारतीय बाज़ार में Vivo T3x ने ली एंट्री – क्या Realme P1 से बेहतर होगा ये फ़ोन

Vivo ने आज भारत में अपना नया फ़ोन Vivo T3x लॉन्च किया है। कंपनी की किफ़ायती T-सीरीज़ के इस नए फ़ोन को Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ बाज़ार में उतारा गया है। Vivo T3x की सीढ़ी टक्कर Realme P1 और Moto G64 से होगी, जो इसी सप्ताह इसी बजट में भारतीय बाज़ार में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products