फिनलैंड की मशहूर कम्पनी HMD ग्लोबल ने अपने पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन NOKIA 8 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले 16 अगस्त को लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में HMD ग्लोबल द्वारा NOKIA 8 को वैश्विक पटल पर लांच किया गया था। (Read in English)
Nokia 8 ‘ Bothie’ feature क्या है?
Bothie कैमरा मोड नोकिया द्वारा विकसित किया गया है जिसके द्वारा आप किसी तस्वीर या वीडियो को कैप्चर करने के लिए रियर और फ्रंट दोनों कैमरों का उपयोग कर सकते हैं। यह पूरी तरह से एक नई अवधारणा नहीं है क्योंकि कुछ समय पहले ही सैमसंग और LG के फोनों में इसे देखा गया था। हालांकि, NOKIA 8 में विशेष यह है कि ‘Bothie’ feature के प्रयोग से आप अपनी वीडियो को YouTube पर या लाइव वीडियो स्ट्रीम शेयर कर सकते हैं।
Nokia 8 Ozo Audio क्या है?
Nokia 8 ओज़ो ऑडियो के साथ आता है, जिसे virtual reality 360-डिग्री वाले कैमरे के लिए नोकिया द्वारा विकसित किया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग करते समय यह तकनीक immersive और दिशात्मक ऑडियो सुनिश्चित करता है।
भारत में NOKIA 8 की कीमत और उपलब्धता
HMD ग्लोबल द्वारा NOKIA 8 की कीमत भारत में 36,999 रुपये तय की गयी है, जो कि इसके वैश्विक मूल्य से लगभग दस हजार रुपये कम है। NOKIA 8 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदा जा सकता है, फोन की ऑनलाइन बिक्री अमेज़ॅन पर होगी।
NOKIA 8 की मुख्य विशेषताएं: Bothie और Ozo Audio
Nokia 8 एक 5.3 इंच की 2K IPS डिस्प्ले के साथ आता है। इसके हार्डवेयर को देखें तो यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4GB रैम और एड्रेनो 540 GPU द्वारा संचालित होता है। फोन में 64GB की इंटरनल मेमोरी के साथ 256GB तक का एक्सपेंडेबल स्टोरेज विकल्प मौजूद है।
NOKIA 8 ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 13MP का RGB सेंसर और 13MP का मोनोक्रोम सेंसर रखा गया जिसके द्वारा कम-रोशनी में भी बेहतरीन फोटो क्लिक की जा सकती हैं। मुख्य कैमरे की तरह ही सेल्फी कैमरे में भी Zeiss लेंस वाला एक 13MP का कैमरा है। रियर कैमरा एक Live bokeh मोड के साथ आता है।
NOKIA 8 के फ्रंट और रियर कैमरे दोनों 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह 3090 mAh की बैटरी के साथ आता है जिसमें क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट मौजूद है। फोन में USB-टाइप C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। NOKIA 8 के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन एंड्रॉइड नोगाट 7.1.1 के साथ आता है, HMD ग्लोबल द्वारा पुष्टि की गई है कम्पनी फोन के लिए एंड्रॉइड ओरेओ अपडेट पर काम कर रही है जो जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा।
Nokia 8 के स्पेसिफिकेशन्स
Model | Nokia 8 |
Display | 5.3-Inch, QHD IPS LCD Display |
Processor | Octa-Core Qualcomm Snapdragon 835 processor |
RAM | 4GB |
Internal Storage | 64GB expandable up to 256GB |
Software | Android Nougat 7.1.1 |
Primary Camera | 13 MP (Colour + OIS) + 13 MP (Mono), 1.12um, f/2.0, 76.9˚, PDAF, IR range finder, dual tone flash |
Secondary Camera | 13MP PDAF, 1.12um, f/2.0, 78.4˚, display flash |
Dimensions | 151.55×73.7mm x 7.3mm |
Battery | 3,090mAh with Quick Charge |
Others | 2G/3G/4G/Volte, WiFi 802.11 b/g/n, USB Type C, Bluetooth 4.2 LE, GPS / GLONASS, NFC, Splashproof (IP54) |
Price | Rs. 36,999 |
यह भी पढ़ें: 13MP Dual-Rear कैमरा के साथ लांच हुआ 10.or G (Tenor G), जानिए इसकी कीमत और लॉन्च ऑफर