HMD Global ने आज मार्च महीने में लांच किये गये Nokia 8.3 5G को कंपनी ने ग्लोबली लांच कर दिया है। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट, 64MP का प्राइमरी सेंसर के अलावा स्टॉक एंड्राइड सॉफ्टवेयर देखने को मिलता है। चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:
Nokia 8.3 5G की कीमत
HMD के लेटेस्ट फोन को मार्किट में Polar Night कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। फोन की कीमत 6GB + 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 599 यूरो और 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 6,49 यूरो रखी गयी है।
Nokia 8.3 5G के फीचर
Nokia 8.3 में आपको सामने की तरफ 6.81-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 2.5D कर्व ग्लास के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट को 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के विकल्प के साथ मिलती है जिसको माइक्रोSD कार्ड के साथ 512GB तक बढ़ा सकते है।
फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर पीछे की तरफ 64MP + 12MP + 2MP + 2MP का क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। सेल्फी और विडियो कालिंग के 24MP का f/2.0 अपर्चर का फ्रंट फेसिंग कैमरा सेंसर दिया गया है। अन्य फीचर में, एंड्राइड 10 सॉफ्टवेयर, 4,500mAh की बैटरी, 3.5mm ऑडियो जैक, USB C पोर्ट, और FM रेडियो आदि शामिल किये गये है।
Nokia 8.3 5G की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Nokia 8.3 5G |
डिस्प्ले | 6.81-इंच FHD+ डिस्प्ले, 1080×2400 रेज़ोलुशन, पंच होल डिस्प्ले |
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 765G ओक्टा-कोर प्रोसेसर |
रैम | 6GB/8GB |
इंटरनल स्टोरेज | 64GB/128GB, 512GB तक बढ़ा सकते है |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 |
रियर कैमरा | 64MP + 12MP + 2MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा | 24MP |
अन्य | 5G, 4G ड्यूल VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो |
बैटरी | 4500mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग |
कीमत | 599 यूरो / 649 यूरो |