कल कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फोन का टीज़र पेश करने के बाद आज HMD ग्लोबल ने भारत में अपने Nokia 6 2018 उर्फ़ Nokia 6.1 के 4GB रैम / 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले विकल्प की डेट की की घोषणा कर दी है। यह डिवाइस 13 मई से भारत में Amazon India पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा।
A phone you can rely on is coming your way. Stay tuned! pic.twitter.com/gJb46e4vCU
— Nokia Mobile India (@NokiamobileIN) May 8, 2018
Nokia 6 2018 / Nokia 6.1 के फीचर
नोकिया 6 2018, नोकिया 6 (2017) का अपग्रेड वर्जन है जिसमे सामने की तरफ, 16:9 रेश्यो की 5.5-इंच FHD डिस्प्ले दी गयी है जिसके चारो तरफ मोटे बेज़ेल देखने को मिलते है। नोकिया 6 2018 में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए, फोन में 16MP ZEISS ऑप्टिक्स, LED फ़्लैश, PDAF और f/2.0 अपर्चर युक्त रियर कैमरा दिया गया है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए 8MP का सेफ्लिए कैमरा दिया गया है. नोकिया ने यहाँ पर ‘Bothie’ फीचर भी दिया है।
नोकिया 6 2018, स्टॉक एंड्राइड पर रन करेगा जिसको 3000mAh की बैटरी से संचारित किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए, 4G VoLTE, WiFi, हाइब्रिड सिम स्लॉट, ब्लूटूथ, USB Type-C, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, NFC की सुविधा दी गयी है।
Nokia 6 2018 के लांच ऑफर और डेट
यहाँ पर फोन के साथ आपको कुछ शुरूआती ऑफर भी दिए जा रहे है। जिनमे एयरटेल फोन को खरीदने पर आपको 2,000 रुपए का कैशबैक के साथ-साथ एयरटेल टीवी की 31 दिसम्बर 2018 तक मुफ्त सेवा भी प्रदान करेगा।
इसके अलावा ग्राहक को MakeMyTrip से डोमेस्टिक होटल की बुकिंग पर 25% तुरंत डिस्काउंट के साथ-साथ Kotak 811 सेविंग अकाउंटओपन करके एक्टिव करने पर आपको 12 महीने की एक्सीडेंटल डैमेज इन्शुरन्स भी दिया जायेगा. नए Nokia 6.1 आपको Bajaj FinServ और होम क्रेडिट द्वारा क्रेडिट कार्ड पर नो-कास्ट EMI की सुविधा दी जाएगी. ICICI बैंक के कार्ड से शौपिंग पर 5% कैशबैक भी दिया जायेगा।
Nokia 6.1 के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Nokia 6 (2018) |
डिस्प्ले | 5.5-इंच (1920 x 1080 pixels) 2.5D कर्वड ग्लास डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन |
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर |
रैम | 4GB |
इंटरनल स्टोरेज | 64GB इंटरनल स्टोरेज, 128GB तक बढ़ा सकते है |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 8.1 ओरियो |
प्राइमरी कैमरा | 16MP रियर कैमरा, ड्यूल-टोन LED फ़्लैश, PDAF, 1.0um पिक्सेल साइज़, f/2.0 अपर्चर |
सेकेंडरी कैमरा | 8MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा, f/2.0 अपर्चर, 84° वाइड-एंगल लेंस |
बैटरी | 3000mAh बिल्ट-इन बैटरी, फ़ास्ट चार्जिंग |
अन्य | हाइब्रिड ड्यूल सिम, 4G LTE, WiFi, ब्लूटूथ 5, GPS, USB टाइप-C, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक |
माप | 148.8 × 75.8 × 8.15-8.6mm; वजन: 172g |
कीमत | अभी घोषित नहीं |