HMD Global ने आज ट्विटर पर इंडिया मार्किट में Nokia 3.4 को लांच करने की घोषणा की है। Nokia 3.4 पिछले साल सितम्बर महीने में पेश किया गया था और उम्मीद थी की यह डिवाइस Nokia 2.4 के साथ पेश की जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो अब कंपनी के द्वारा पोस्ट की गयी इमेज के अनुसार Nokia 3.4 जल्द ही लांच किया जा सकता है।
चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:
Nokia 3.4 के फीचर
Nokia 3.4 में आपको सामने की तरफ 6.39-इंच की HD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 2.5D कर्व ग्लास के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट को 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज के विकल्प के साथ मिलती है जिसको माइक्रोSD कार्ड के साथ 512GB तक बढ़ा सकते है।
फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर पीछे की तरफ 13MP + 5MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। सेल्फी और विडियो कालिंग के 8MP का f/2.0 अपर्चर का फ्रंट फेसिंग कैमरा सेंसर दिया गया है। अन्य फीचर में, एंड्राइड 10 सॉफ्टवेयर, 4,000mAh की बैटरी, 3.5mm ऑडियो जैक, USB C पोर्ट, और FM रेडियो आदि शामिल किये गये है।
Nokia 3.4 की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Nokia 3.4 |
डिस्प्ले | 6.39-इंच FHD+ डिस्प्ले, 1080×2400 रेज़ोलुशन, पंच होल डिस्प्ले |
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 460 ओक्टा-कोर प्रोसेसर |
रैम | 3GB/4GB |
इंटरनल स्टोरेज | 32GB/64GB, 512GB तक बढ़ा सकते है |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 |
रियर कैमरा | 13MP + 5MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
अन्य | 4G ड्यूल VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो |
बैटरी | 4000mAh |