Reliance Jio ने दिवाली से कुछ दिन पहले ही अपने यूजरों को एक खास तोहफा देने के इरादे है अपने नये प्रीपेड प्लान्स को पेश किया है। नए पेश किये डाटा प्लान्स में आपको 1.5GB के बजाये 2GB प्रतिदिन का डाटा मिलेगा तो आप अगर हिसाब लगाये तो आपको 1GB एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। जिओ के अनुसार लेटेस्ट प्लान्स आपको पुराने प्लान्स की तुलना में 20 से 30 प्रतिशत तक किफायती रहेंगे।
नए जिओ प्रीपेड प्लान्स मौजूदा 2GB/पर-डे के प्लान्स से सस्ते ही है। इन तीन नए प्लान्स में आपको नॉन-जिओ यूजर को कॉल करने के लिए 1000 मिनट भी दी जाएगी जिनकी कीमत लगभग 80 रुपए के बराबर है। जिओ ने हाल ही में घोषणा की थी की TRAI की 6p/सेकंड के IUC चार्ज का Airtel, Vodafone और Idea को भुगतान करने हेतू जिओ अभी तक 13,5000 करोड़ रुपए दे चूका है।
नए आल-इन-वन जिओ प्लान्स
1 महीने की वैलिडिटी वाला प्लान 222 रुपए की कीमत में पेश किया है जबकि 333 और 444 रुपए में आपको एक्स्ट्रा 1 और 2 महीने की वैलिडिटी मिलती है।
जिओ प्राइस प्लान्स | डाटा /दिन | वैलिडिटी | Non-Jio calling minutes (IUC) | Jio to Jio calls |
222 | 2GB | 1 month (28 days) | 1000 | Free |
333 | 2GB | 2 month (56 days) | 1000 | Free |
444 | 2GB | 3 month (84 days) | 1000 | Free |
यह भी पढ़िए: Reliance Jio से कॉल करना नहीं रहेगा अब फ्री
1000 मिनट खत्म होने के बाद
जब आप प्लान में दी गयी 1000 मिनटो का पूरा उपयोग कर लेंगे तो आपको कंपनी द्वारा पेश किये गये एक्स्ट्रा टॉप-अप प्लान्स का इस्तेमाल करना होगा। जिओ हर एक्स्ट्रा टॉप अप पर आपको एक्स्ट्रा डाटा भी दे रही है।
IUC टॉप वाउचर प्राइस | IUC मिनट | एक्स्ट्रा डाटा |
10 | 124 | 1 |
20 | 249 | 2 |
50 | 656 | 5 |
100 | 1362 | 10 |