Motorola Razr 2019 होगा जल्द ही इंडिया में लांच: कंपनी ने किया टीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लेनोवो के स्वामित्व वाली Motorola ने अपने लोकप्रिय Motorola Razor के 2019 मॉडल को हाल ही में फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ पेश किया था। यह डिवाइस वर्टीकल डिस्प्ले फोल्ड के साथ आती है। इसके बाद हाल ही में सामने आई आधिकारिक ट्वीट के अनुसार कंपनी जल्द ही Motorola Razr 2019 को इंडिया में लांच करने वाली है।

मोटोरोला इंडिया ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट की है जिसमे डिवाइस की लांच डेट से जुडी तो कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन यह साफ़ है की यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr ही होगा। तो चलिए नज़र डालते है इस डिवाइस के फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: 2019 में पेश होने वाले 10 फोल्डेबल स्मार्टफोन

Motorola Razr (2019) फीचर

Moto Razr launched

Moto ने यहाँ पर वर्टीकल फोल्ड का इस्तेमाल किया है जो आपको पुराने फ्लिप फ़ोनों की काफी याद दिलाता है। फोन की इंटरनल डिस्प्ले 6.2-इंच 876*2142 पिक्सेल के साथ आती है जबकि फोल्ड करने पर एक्सटर्नल डिस्प्ले 2.7-इंच की हो जाती है जिसका रेज़ोलुशन 600X800 होता है।

नीचे की तरफ मोटा बेज़ेल आपको पुराने Moto Razr V3 मॉडल की तरह ही दिखाई देता है। फोन में आपको 2510mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है जो 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Moto Razr launched

कैमरा की बात करे तो इसमें 16MP का रियर सेंसर दिया गया है जो सेल्फी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आपको नाईट मोड और AI एन्हांसमेंट्स का सपोर्ट मिलता है। साथ ही छोटी डिस्प्ले के ऊपर नौच में आपको 5MP का कैमरा सेंसर दिया है।

प्रोसेसर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया है। सॉफ्टवेयर के तौर पर एंड्राइड पाई आता है।

Motorola Razr (2019) की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Motorola Razr (2019)
डिस्प्ले
  • 6.18 इंच, 876 x 2142 पिक्सेल(~374 PPI डेंसिटी)
  • 2.7-इंच, TFT डिस्प्ले, 600 x 800 पिक्सेल
कैमरा 16MP f/1.7 (रियर) + 5MP (प्राइमरी डिस्प्ले)
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 710
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई
बैटरी 2510mAh, 15W फ़ास्ट चार्जिंग
अन्य eSIM, USB टाइप-C port, NFC, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi 802.11ac, 4G LTE, and GPS
प्राइस

Related Articles

ImageApple के डायनामिक आइलैंड जैसे सेटअप के साथ 7 मार्च को लॉन्च होगा Realme C55

Realme C55 को अभी हाल ही में ऑनलाइन वेबसाइट पर देखा गया था, जिसके बाद से फोन की चर्चा तेज़ हो गयी थी। अब खबर मिली है, कि यह नवीनतम स्मार्टफोन 7 मार्च को लॉन्च किया जायेगा। दरअसल, Realme की इंडोनेशियाई शाखा ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक प्रोमो पेज के माध्यम से फोन के लॉन्च …

ImageMotorola Razr 5G हो सकता है इंडिया में जल्द ही लांच, कंपनी ने किया टीज़

Moto India ने आज इंडिया में अपने दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन के लांच को टीज़ किया है। कंपनी अपना Moto Razr 5G को कंपनी अपने सोशल मीडिया पेज पर टीज़ करके उम्मीद जताई है की ही आपने वाले महीने में यह फोन इंडिया में लांच किया जा सकता है। Motorola Razr 5G फोल्डेबल फोन आपको पहले …

ImageMotorola Razr 2 होगा 9 सितम्बर को लांच, जाने क्या होगा फोन में ख़ास?

मोटोरोला ने आज अपने एक नए स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा की है। कंपनी ने अपनी इस डिवाइस के लिए मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए है। यह एक वर्चुअल इवेंट होगा न अभी फोन का नाम नही शेयर नहीं किया है। पर कंपनी द्वारा पेश एक टीज़र टाइप विडियो के अनुसार यह …

Imageलॉन्च से पहले ही Flipkart पर नज़र आये Moto Edge 50 Pro के स्पेक्स

Motorola जल्दी ही अपनी नयी Edge 50 सीरीज़ भारत में पेश कर सकता है। इस सीरीज़ में सबसे पहला नाम Motorola Edge 50 Pro का सामने आ रहा है। कंपनी ने इस फ़ोन का टीज़र अपने X अकाउंट से शेयर किया है। हालांकि लॉन्च की तारीख़ साझा करने के बाद, फ़ोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर …

ImageMotorola Razr 5G होगा 5 अक्टूबर को इंडिया में लांच, कंपनी ने किया खुलासा

Moto India ने आज इंडिया में अपने दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन के लांच को कन्फर्म कर दिया है। कंपनी के लेटेस्ट फोल्डेबल फोन को फ्लिप्कार्ट पर 5 अक्टूबर को लांच किया जायेगा। Motorola Razr 5G फोल्डेबल फोन आपको पहले से बेहतर हिन्ज डिजाईन के साथ पेश किया गया है। हिन्ज फोल्डेबल स्मार्टफ़ोनों के लिए सबसे जरूरी आइटम …

Discuss

Be the first to leave a comment.