Motorola के Moto G9 Plus से जुडी अफवाहे काफी दिनों से सामने आ रही है। उम्मीद यही लगाई जा रही थी की यह डिवाइस हाल ही में लांच किये गये Moto G9 के साथ ही पेश की जाएगी। अब सामने आई ताज़ा रिपोर्ट में G9 Plus के कुछ फीचर और स्पेसिफिकेशन सामने आ गये है जिस से साफ़ होता है फोन जल्द ही लांच किया जा सकता है।
Moto G9 Plus से जुडी लीक्ड जानकारी
Moto G9 Plus से जुडी जानकारी और रेंडर स्लोवाकिया की एक वेबसाइट Orange जरिये सामने आये है। लिस्टिंग के पेज पर डिवाइस के स्पेसिफिकेशन साफ़ लिखे नज़र आते है जिसके अनुसार सामने की तरफ आपको 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले FHD+ रेज़ोलुशन के साथ दी जाएगी।
पीछे की तरफ दिए गये कयाद कैमरा सेटअप में 64MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जायेगा। फोन को मार्किट में 4GB रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ पेश किया जायेगा। पॉवर के लिए फोन में 5,000mAh की बड़ी भी देखने को मिल सकती है जो आसानी से एक दिन से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है। Moto G9 Plus आपको एंड्राइड 10 पर रन करता हुआ मिलेगा।
लिस्टिंग में डिवाइस का ब्लूकलर ऑप्शन दिखाया गया है। लिस्ट की गयी इमेज में आप पंच होल डिस्प्ले साफ़ तौर पर देख सकते है। पीछे की तरफ रेक्टंगुलर शेप का कैमरा सेटअप दिया जायेगा। डिवाइस में पॉवर बटन राईट साइड दिया गया है और शायद से यही बटन आपके लिए फिंगरप्रिंट का भी काम करेगा।
कीमत की जहाँ तक बात है तो यह डिवाइस यूरोप के मार्किट में 235 यूरो की कीमत में पेश की जाएगी यानि की लगभग 20,310 रुपए में। यह डिवाइस इस महीने के अंत तक लांच की जा सकती है।
Moto G9 Plus स्पेसिफिकेशन लीक्ड
प्रोडक्ट | Moto G9 Plus |
डिस्प्ले | 6.8-इंच, Full HD+, IPS LCD |
चिपसेट | – |
रैम | 4GB LPDDR4x |
स्टोरेज | 128GB UFS 2.1 |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 |
Dimensions and weight | 169.98 x 78.1 x 9.69 mm; 223 grams |
बैटरी | 5,000mAh |
रियर कैमरा | 64MP प्राइमरी + अल्ट्रा वाइड कैमरा + मैक्रो विज़न+ डेप्थ सेंसर |
फ्रंट कैमरा | – |
अन्य | ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz +5GHz), ब्लूटूथ 5.0, GPS + GLONASS |
कीमत | €235 |