लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने ब्राज़ील में अपने Moto G6 -सीरीज को पिछले महीने लांच किया था। अब कंपनी ने अपने Moto G6 और Moto G6 Play के लांच के लिए आधिकारिक अकाउंट पर टीज़र पेश किया है जिसमे Moto G6 Plus को नहीं दिखाया गया है जो एक हैरान करने वाल फैसला है क्योकि यह इस सीरीज का प्रीमियम फोन है।
कंपनी ने ट्विटर पर 14 सेकंड का टीज़र पोस्ट किया है। जिसके माध्यम से यह साफ़ हो जाता है की दोनों डिवाइस जल्दी ही भारत में लांच की जाएगी। वैसे 17 मई को Moto G6 को चीन में पेश किया जायेगा।
#helloyou, gaming pros, techies, movie buffs, artists, photographers, explorers, fashionistas! Gear up for the #motog6 and #motog6play, designed with you in mind. Register now to be the first one to get all updates. https://t.co/7DwB9QAEkZ pic.twitter.com/n1RYPSy45Q
— Motorola India (@motorolaindia) May 15, 2018
Moto G6 और G6 Play के फीचर
Moto G6 और G6 Play लगभग एक समान डिजाईन और लुक्स वाले घुमावदार किनारों से युक्त फोन है जिनमे सामने की तरफ बहुत पतले बेज़ेल दिए गये है। दोनों फोन में सबसे मुख्य अंतर् फिंगरप्रिंट की जगह है। Moto G6 में जहाँ फिंगरप्रिंट सेंसर सामने की तरफ दिया गया है वही G6 प्ले में पीछे की तरफ दिया गया है।
यह भी पढ़िए: बेज़ेल-लेस्स Lenovo Z5 की दिखी एक और झलक; होगा 95% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो
स्पेसिफिकेशन की बात करे तो, Moto G6 और G6 Play दोनों में ही 5.7-इंच FHD+ और HD+ रेसोलुशन की डिस्प्ले दी गयी है। Moto G6 में 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है।
Moto G6 Play में आपको 1.4GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। दोनों ही डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड स्लॉट दिया गया है जो 128GB तक का कार्ड सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़िए: Realme 1 हुआ MediaTek P60 और 6GB रैम के साथ इंडिया में लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन
फोटोग्राफी के लिए, Moto G6 में 12MP + 5MP का ड्यूल टोन LED फ़्लैश युक्त ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसी तरह Moto G6 Play में 13MP का रियर कैमरा सेंसर LED फ़्लैश के साथ दिया गया है वही सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Moto G6 Play में टर्बो चार्ज सपोर्ट वाली 4000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है तो Moto G6 में टर्बो चार्ज सपोर्ट वाली 3000mAh की बैटरी दी गयी है।
Moto G6, G6 Play के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Moto G6 Play | Moto G6 |
डिस्प्ले | 5.7-इंच की HD+ IPS, 18:9 स्क्रीन रेश्यो | 5.7-इंच की FHD+ IPS, 18:9 स्क्रीन रेश्यो |
प्रोसेसर | 1.4GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430/427 चिपसेट, Adreno 505/308 GPU के साथ | ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट, Adreno 506 GPU के साथ |
रैम | 2GB/3GB | 3GB/4GB |
इंटरनल स्टोरेज | 32GB, 128GB तक बढ़ा सकते है। | 32GB/64GB, 128GB तक बढ़ा सकते है। |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड ओरेओ | एंड्राइड ओरेओ |
प्राइमरी कैमरा | 13MP, f/2.0 अपर्चर, फेस डिटेक्शन | 12MP+5MP, f/1.7, f/2.2, ड्यूल टोन LED फ़्लैश |
सेकंड्री कैमरा | 8MP | 8MP LED फ़्लैश |
बैटरी | 4000mAh, टर्बो चार्जिंग | 3000mAh, टर्बो चार्जिंग |
अन्य | ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, USB Type-C, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर | ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, USB Type-C, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर |
कीमत | अभी घोषित नहीं | अभी घोषित नहीं |