Motorola ने आज अपना किफायती 5G स्मार्टफोन Moto G 5G Plus को यूरोप में लांच कर दिया है। फोन में 5G कनेक्टिविटी के अलावा स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट, 5,000mAh की बड़ी बैटरी और ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:
Moto G 5G Plus के फीचर
Motorola ने यहाँ पर सामने आपको 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो, पंच-होल वाली 6.7-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है। डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट मिलती है जिसके साथ आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया है।
फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 5MP का मैक्रो सेंसर, 2MP के एक्स्ट्रा डेप्थ सेंसर के साथ दिया गया है। सामने पंच-होल में आपको 16MP + 8MP (अल्ट्रावाइड) का सेल्फ़ी कैमरा मौजूद है। कैमरा सेटअप में नाईट विज़न मोड, पोर्ट्रेट मोड और शॉट ऑप्टिमाइजेशन मोड का सपोर्ट भी मिलता है।
सॉफ्टवेयर की बात करे तो यह एंड्राइड 10 आधारित Moto UI My UX पर रन करता हुआ मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G नेटवर्क, WiFi, ब्लूटूथ 5.0, NFC और USB टाइप C का सपोर्ट भी दिया है।
इसके अलावा 5,000mAh की बड़ी बैटरी 20W चार्जर के साथ, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक की सुविधा भी मिलती है।
Moto G 5G Plus की कीमत और उपलब्धता
यह स्मार्टफोन Surfing Blue कलर ऑप्शन के साथ 2 अलग अलग वरिएत्न में पेश किया गया है। फोन की कीमत 4GB + 64GB वरिएत्न के लिए 349 यूरो तथा 6GB + 128GB वरिएन्त के लिए 399 यूरो रखी गयी है। अभी के लिए कंपनी ने डिवाइस के इंडिया लांच से जुडी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
Moto G 5G Plus की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Moto G 5G Plus |
डिस्प्ले | 6.7-इंच CinemaVision स्क्रीन FHD+ रेज़ोलुशन, 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो, ड्यूल पंच होल डिस्प्ले |
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 765 |
रैम | 4GB/6GB |
इंटरनल स्टोरेज | 64GB/128GB (256GB तक बढ़ा सकते है) |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 आधारित My UX |
रियर कैमरा | 48MP + 8MP + 5MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा | 16MP + 8MP |
बैटरी | 5000mAh, 20W टर्बो चार्ज सपोर्ट |
प्राइस | 349 यूरो / 399 यूरो |