Moto e6s की कीमत और उपलब्धता
Moto e6s के साथ कंपनी की फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप जारी रहती है। यह डिवाइस 23 सितम्बर से फ्लिपकार्ट पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। फोन के 4GB और 64Gb स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 7,999 रुपए रखी गयी है।
Moto e6s के फीचर
Motorola ने यहाँ पर सामने आपको 6.1-इंच की IPS LCD डिस्प्ले 720X1560 रेज़ोलुशन, वाटर-ड्राप नौच के साथ दी गयी हैं। यह डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 450 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। प्रोसेसर के तौर पर मीडिया टेक हेलिओ P22 चिपसेट मिलती है जिसके साथ आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया है जिसको आप 512G तक भी बढ़ा सकते है।
फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ वर्टीकल डायरेक्शन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। 13MP प्राइमरी सेंसर, 2MP के एक्स्ट्रा डेप्थ सेंसर के साथ दिया गया है। सामने नौच में आपको 8 मेगापिक्सेल का सेल्फ़ी कैमरा मौजूद है।
सॉफ्टवेयर की बात करे तो यह एंड्राइड 9.0 पाई पर रन करता हुआ मिलता है। इसके अलावा 3,000mAh की रिमूवेबल बैटरी के साथ, रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक की सुविधा भी मिलती है।
Moto e6s की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Moto e6s |
डिस्प्ले | 6.1-इंच HD+IPS स्क्रीन 720×1560 रेज़ोलुशन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो, |
प्रोसेसर | ओक्टा-कोर मीडियाटेक हेलिप P22 |
रैम | 4GB |
इंटरनल स्टोरेज | 64GB, (512GB तक बढ़ा सकते है) |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड पाई |
रियर कैमरा | 13MP+2MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
बैटरी | 3000mAh |
प्राइस | 7,999 रूपए |