हाल ही में ग्लोबल मार्किट में लांच किये गये LG G8s ThinQ को कंपनी ने इंडिया में भी पेश कर दिया है। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। G8s में पाम-रीडिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया है जिसके साथ आप वायरलेस तरीके से डिवाइस को अपने हाथो से कण्ट्रोल कर सकते है। यह फीचर G8 में भी देखने को मिलता है। तो चलिए LG G8s ThinQ के फीचर पर नज़र डालते है:
यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy Fold होगा 1 अक्टूबर को इंडिया में लांच: जाने क्या हो सकती है स्पेसिफिकेशन
LG G8s ThinQ की कीमत और उपलब्धता
G8s ThinQ अभी के लिए इंडियन मार्किट में 36,990 रुपए की कीमत में Mirror Black, Mirror Teal और Mirror White कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। 29 सितम्बर से डिवाइस अमेज़न पर सेल में 35,990 रुपए की कीमत पर भी बिक्री के लिए मौजूद है।
LG G8s ThinQ के फीचर
डिवाइस को सामने की तरफ देखने पर इसमें 6.2-इंच की FHD+ डिस्प्ले एक बड़ी नौच के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट मिलती है जिसके साथ आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया है।
फोन के पीछे की तरफ आपको 12MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP का टेलीफ़ोटो लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने की तरफ भी 8MP प्राइमरी सेसर के साथ 3D ToF सेंसर भी मिलता है। सेकंड एक्स्ट्रा सेंसर Hand ID, Air Motion और फेस अनलॉक में उपयोगी साबित होती है।
LG G8s ThinQ की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | LG G8s ThinQ |
डिस्प्ले | 6.21-इंच, Fullvision P-OLED FHD+ रेज़ोलुशन (1,080 x 2,440 पिक्सेल), 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो |
प्रोसेसर | 2.8GHz + 1.7GHz स्नैपड्रैगन 855 ओक्टा-कोर प्रोसेसर, Adreno 640 |
रैम | 6GB LPDDR4x |
स्टोरेज | 128GB, 2TB तक बढ़ा सकते है |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 9 पाई |
सेल्फी कैमरा | 8 MP (f/1.9 अपर्चर)+5 MP(f/2.2 अपर्चर) ड्यूल फ्रंट कैमरा |
रियर कैमरा | 12 MP(f/1.5 अपर्चर) + 12 MP(f/1.9 अपर्चर) सुपर-वाइड + 16 MP (f/2.4 अपर्चर) टेलीफ़ोटो लेंस |
Battery | 3300 mAh, क्विक चार्ज 3.0, वायरलेस चार्जिंग |
SIM | ड्यूल सिम, ड्यूल-स्टैंडबाई (4G+4G) |
कनेक्टिविटी | 3G, 4G, VoLTE, Wi-Fi, NFC |
सेंसर | कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस-अनलॉक |
कलर | Mirror Black |
कीमत | 36,990 रुपए |