Lenovo ने अभी हाल ही में Yoga Slim 7i को लांच किया था और अब कंपनी अपनी 3 नयी गेमिंग डिवाइसों को Legion लाइनअप के तहत पेश कर दिया है। आज लांच किये लैपटॉपों में Legion 7i में आपको 10th जेन इंटेल CPU और लेटेस्ट NVIDIA GPU देखने को मिलता है।
तो अगर आपको गेमिंग का शौक है या आप के हाई एंग गेमिंग लैपटॉप खरीदना चाहते है तो चलिए नज़र डालते है डिवाइसों के फीचरों पर नज़र:
Lenovo Legion 7i के फीचर
अगर बात करे Legion 7i की तो इसमें आपको 10th जेन कोर i9 H सीरीज इंटेल चिपसेट और NVIDIA RTX 2080 GPU मिलते है। डिस्प्ले यहाँ G-सिंक 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलती है।
गेमिंग लैपटॉप होने की वजह से आपको इसमें कुछ एक्स्ट्रा एलिमेंट्स भी देखने को मिलते है जैसे अगर कीबोर्ड की बात करे तो यहाँ 100% एंटी घोस्टिंग, एंटी आयल कोटिंग RGB लाइटिंग, फुल साइज़ नंबर पैड के साथ आपको आपको आकर्षक आरामदायक कीबोर्ड मिलता है।
कंपनी के दावे के अनुसार यहाँ पर आपको 8 घंटे का बैटरी बैकअप सिंगल चार्ज पर मिल जाता है। साथ में दिया गया चार्जिंग एडाप्टर सिर्फ 30 मिनट में लैपटॉप 50% तक चार्ज करने में सक्षम है।
Lenovo 7i, 5i, 5Pi की कीमत और उपलब्धता
The new line-up of Lenovo Legion’s power-packed machines is here! https://t.co/bF1szHxe0X
Experience what it means to #BeLegiondary with Legion 7i, 5P and 5i. pic.twitter.com/TkfzDMZB7S
— Lenovo India (@Lenovo_in) August 18, 2020
- Lenovo Legion 7i को 1,99,990 रुपए की कीमत में जबकि Legion 5PI और 5i को क्रमश: 1,34,990 रुपए और 99,990 रुपए की कीमत में पेश किया गया है।
- तीनो ही लैपटॉप इस महीने के अंत तक मार्किट में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।