Jio Monsoon Hungama Offer FAQ; जाने कैसे प्राप्त करे पुराने फीचर के बदले नया Jio Phone

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस महीने की शुरुआत में रिलायंस ने आपनी वार्षिक बैठक में काफी सारी घोषणाएँ की थी जिनमे Jio Phone 2 के अलावा JioGigaFiber सर्विस को भी लांच किया गया था। इन सबके अलावा कंपनी ने अपने मौजूदा जिओ यूजर के लिए भी Monsoon Offer पेश किया था जिसके अनुसार आपको सिर्फ 501 रुपए की एक्सचेंज कीमत में नया Jio Phone प्राप्त होगा जिसमे 15 अगस्त के बाद व्हाट्सएप सपोर्ट भी मिल जायेगा।

जियो फोन 2 और जियो गीगा फाइबर लॉन्च, जानें सभी बड़ी बातें

हम आपके लिए लेकर आये है मानसून ऑफर से सम्बंधित सभी जानकारी तो चलिए नज़र डालते है आपके हर सवाल के जवाब पर:

यह भी पढ़िए: Reliance Jio Giga Fiber, GigaTV, और स्मार्ट-होम से जुडी हर बात जो बनाती है इनको ख़ास

Jio Monsoon Hungama Offer से जुड़े सवाल:

प्रश्न: क्या है Jio Monsoon Offer?

उत्तर: यह रिलायंस द्वारा पेश किया गया एक एक्सचेंज ऑफर है। जिसके माध्यम से आप सिर्फ 501 रुपए की कीमत में किसी भी पुराने फीचर फोन को नए Jio Phone से एक्सचेंज कर सकते है।

प्रश्न: क्या एक्सचेंज में पुराना जिओ फोन भी दे सकते है?

उत्तर: नहीं, आप पुराने Jio Phone को एक्सचेंज नहीं कर सकते है। यहाँ पर सिर्फ अन्य कंपनी के फीचर फ़ोन एक्सचेंज किये जा सकते है।

प्रश्न: क्या पुराना फीचर फोन चालू होना चाहिए?

उत्तर: जी हाँ एक्सचेंज किये जाने वाली डिवाइस चालू अवस्था में तो होनो चाहिए इसके अलावा उसके साथ डिवाइस का चार्जर (ओरिजनल) तथा बैटरी (ओरिजनल) भी देने होंगे तथा आपके आधार कार्ड की कॉपी भी।

प्रश्न: एक्सचेंज की जाने वाली डिवाइस कितनी पुरानी हो सकती है?

उत्तर: आप 1 जनवरी 2015 के बाद खरीदी गयी किसी भी फीचर फोन डिवाइस को एक्सचेंज कर सकते है।

प्रश्न: कहाँ से करे डिवाइस एक्सचेंज?

उत्तर: आप किसी भी Jio स्टोर या आधिकृत रिटेल स्टोर से सिर्फ 501 रुपए की कीमत और पुराना फीचर फोन देकर नया Jio Phone प्राप्त कर सकते है।

प्रश्न: क्या यहाँ पर Jio Phone 2 भी मिल सकता है?

उत्तर: नहीं, एक्सचेंज ऑफर में आपको सिर्फ पिछले साल लांच किया गया Jio Phone की प्राप्त होगा।

प्रश्न: Jio Phone में क्या व्हाट्सएप्प सपोर्ट मिलेगा?

उत्तर: जी हाँ, एक्सचेंज के बाद आपको मिले Jio Phone में आपको 15 अगस्त से व्हाट्सएप्प, फेसबुक और यूट्यूब एप्लीकेशन का सपोर्ट मिलेगा।

प्रश्न: नए Jio Phone में आपको क्या मिलेगा?

उत्तर: Jip Phone के साथ आपको 49 रुपए और 153 रुपए के 2 विशेष प्लान मिलते है। 49 रुपए की कीमत में आपको 1GB डाटा, 50 50 मैसेज और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। वहीं 153 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डाटा यानि कुल 42 जीबी डाटा मिलेगा और रोज 100 मैसेज के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।

प्रश्न: पुराने Jio Phone को कब वापस कर सकते है?

उत्तर: Jio Phone के पिछले साल लांच इवेंट के साथ ही बताया गया था की 3 साल बाद डिवाइस को वापस कर सकते है।

प्रश्न: क्या नए Jio Phone के साथ नया सिम मिलेगा या नहीं?

उत्तर: जी हाँ, नयी डिवाइस के साथ आपको फ्री जिओ सिम भी दिया जायेगा। जिसके अलावा यूजर अपने वर्तमान नंबर को MNP के माध्यम से पोर्ट कराने की सुविधा भी मिलेगी।

प्रश्न: यह एक्सचेंज ऑफर कब से शुरू होगा?

उत्तर: जिओ मानसून हंगामा ऑफर का फायदा आप 21 जुलाई से उठा सकते है।

प्रश्न: Jio Phone में क्या गूगल अस्सिस्टेंट भी मिलेगी?

उत्तर: जी हाँ, यहाँ पर आपको गूगल अस्सिस्टेंट सपोर्ट भी दिया जायेगा।

अगर आपके पास कोई और सवाल हो या कोई और जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो नीचे दिए कमेंट सेक्शन में कमेंट करे और नयी टेक्नोलॉजी न्यूज़ के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

ImageApple के डायनामिक आइलैंड जैसे सेटअप के साथ 7 मार्च को लॉन्च होगा Realme C55

Realme C55 को अभी हाल ही में ऑनलाइन वेबसाइट पर देखा गया था, जिसके बाद से फोन की चर्चा तेज़ हो गयी थी। अब खबर मिली है, कि यह नवीनतम स्मार्टफोन 7 मार्च को लॉन्च किया जायेगा। दरअसल, Realme की इंडोनेशियाई शाखा ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक प्रोमो पेज के माध्यम से फोन के लॉन्च …

ImageJio 5G Phone : लॉन्च का समय, स्पेसिफिकेशन, कीमतें, जानें सब कुछ

Reliance Jio भारत में किसी भी समय अपना पहला 5G फ़ोन लॉन्च कर सकता है। सामने आ रही खबरों के अनुसार Jio की AGM (Annual General Meeting) मीटिंग में Jio 5G Phone को लॉन्च किया जा सकता है। पिछले साल कंपनी ने इसी मीटिंग के दौरान JioPhone Next को पेश किया था। और इसीलिए इस …

ImageJio लेकर आया 2023 रूपए में नया Jio New Year Launch Offer: जानें क्या है ख़ास

Jio ने अभी हाल ही में अपने 719 रूपए के प्लान को अपग्रेड करते हुए उसे 749 रूपए की कीमत पर 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया। अभी इस बात को हफ्ता ही हुआ है और अब कंपनी ने Jio New Year Launch Offer (न्यू ईयर लॉन्च ऑफर ) पेश किया है। ये …

Imageअपना Vodafone Idea(VI) नंबर कैसे पता करे, जाने आसान तरीका

यदि आप एक Vodafone Idea SIM यूजर है और अपना नंबर भूल गए हैं, या आपको पहले से अपना नंबर नहीं पता है, तो इसके लिए बहुत सारे ऑप्शन हैं, जिनसें अपने Vodafone Idea SIM के नंबर का पता लगाया जा सकता हैं। यदि आप जानना चाहते हैं, कि 2024 में अपना Vodafone Idea(VI) नंबर …

ImageWhatsApp Web वर्ज़न के लिए जल्द ही आएगा नया साइडबार, ये ऑप्शन होंगे शामिल

Whatsapp अपने उपयोगकर्ताओं के लिए लगातार ऐप और Whatsapp web को बेहतर करने का प्रयास करता रहता है। इसी के चलते इस ऐप में UPI पेमेंट, चैनल्स, कम्युनिटीज, जैसे कई नए फीचर शामिल हो गए हैं। हाल ही में WhatsApp Android app में दो नंबर एक साथ उपयोग करने का फीचर जोड़ा गया था, और …

Discuss

Be the first to leave a comment.