Reliance Jio ने नए साल के मौके पर अपने उपयोगकर्ताओं के लिए एक नए प्लान की घोषणा की है। इस नए प्लान की ख़ास बात ये है, कि इसमें Jio की तरफ से वैलिडिटी बढ़ा दी गयी है। लेकिन ध्यान रहे कि ये प्लान एक सीमित समय (limited period offer) के लिए है। कंपनी ने इसे ‘Happy New Year offer’ के नाम से लॉन्च किया है।
आम तौर पर सालाना प्लान की वैधता 336 दिनों की होती है, लेकिन Jio अपने इस प्लान में आपको अतिरिक्त 29 दिन और दे रहा है, जिसके बाद इस टैरिफ प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की हो जाती है। ये प्लान केवल 1 जनवरी तक ही लागू है और ये Jio के वर्तमान यूज़र और नए यूज़र दोनों के लिए है। इसकी कीमत 2,545 रूपए है।
नए प्लान की सेवाएं
इस प्लान की वैलिडिटी बढ़कर 365 दिन हो गयी है, लेकिन बाकी सेवाएं वहीँ हैं, जो Jio के एनुअल प्लान में मिलती हैं। यानि कि इसमें आपको 1.5GB डाटा प्रति दिन, अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS प्रति दिन और जिओ की सभी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Reliance Jio के इस प्लान को सर्वप्रथम TelecomTalk द्वारा देखा गया। फिलहाल ये प्लान जनवरी 2, 2022 तक ही उपलब्ध है, इसके बाद ये समाप्त हो जायेगा। इस ऑफर को आप Jio.com और My Jio app पर जाकर देख सकते हैं।