आज भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने 16 जनवरी को सफलतापूर्वक स्पेस डॉकिंग मिशन (ISRO Spadex Docking) को पूरा कर लिया है, और ये मिशन करने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन चुका है। और विश्व में अपना एक मुकाम हासिल किया है, इसके पहले इस लिस्ट में अमेरिका, रशिया, और चीन शामिल थे। आगे इस मिशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: नए सिम कार्ड पर आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य, जानें सरकार का ये फैसला आपके लिए क्यों आवश्यक
ISRO Spadex Docking मिशन सफल हुआ
हाल ही में ISRO ने अपने आधिकारिक X(ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसकी जानकारी दी है। इस मिशन के तहत सभी उपग्रहों की डॉकिंग पूरी कर ली गई है। ISRO ने कहा, “भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज किया है. इस क्षण पर गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि स्पेडेक्स मिशन ने डॉकिंग में सफलता हासिल की है.”
इस मिशन की शुरुआत 30 दिसंबर 2024 को हुई थी। मिशन में दो छोटे उपग्रहों को शामिल किया हुआ था, जिनके नाम एसडीएक्स01 (चेजर) और एसडीएक्स02 (टारगेट) हैं। इन दोनों उपग्रहों को पीएसएलवी सी60 रॉकेट के माध्यम से श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षिप्त किया गया था। इसके बाद इन दोनों उपग्रहों को 475 किलोमीटर की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया था।
इससे पहले ISRO ने 12 जनवरी को दो एक परीक्षण किया था, जिसमें दो अंतरिक्ष यानों को तीन मीटर की दूरी पर लाकर वापस सुरक्षित दूरी पर भेजा गया था।
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने इसके संबंध में अन्य जानकारी साझा करते हुए बताया कि ये अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक के विकास के लिए किया गया एक किफायती प्रयास है, और ये भविष्य में जो मिशन होंगे उनके लिए अहम भूमिका निभा सकता है। इसकी सहायता तब पड़ेगी, जब किसी अन्य सामान्य अंतरिक्ष मिशन के लिए रॉकेट लॉन्च करना होगा। इनमें चंद्रमा मिशन, और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) का निर्माण और संचालन करने जैसा मिशन शामिल हो सकता है।
ये पढ़ें: RBI की नयी घोषणा, इस गलती पर CIBIL देगा आपको 100 रूपए रोज
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।