क्या 2025 में स्मार्टफोन इंश्योरेंस लेना सही है?, होगी पैसों की काफी बचत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साल 2025 चल रहा है, और स्मार्टफोन के क्षेत्र में कई नए अपग्रेड आ गए हैं, पहले के मुकाबले इसमें एक बेहतर डिस्प्ले, कैमरा डिजाइन, और फीचर्स मिलने लगे हैं, लेकिन इसी के साथ फोन के पार्ट्स और रिपेयर की कीमतें भी बढ़ने लगी है। जहां आप एक 15000 रूपये का AMOLED डिस्प्ले वाला फोन इस्तेमाल करते हैं, वहीं उसका डिस्प्ले टूटने पर लगभग खर्च 5000 रुपए तक आ जाता है, ऐसे में क्या 2025 में स्मार्टफोन इंश्योरेंस लेना सही है?, दरअसल ये कई चीजों पर निर्भर करता है, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Meta ने पेश किया WhatsApp स्टेटस क्रॉस पोस्टिंग फीचर, इस तरह आएगा आपके काम

क्या 2025 में स्मार्टफोन इंश्योरेंस लेना सही है?

जैसा कि हमनें बताया है, ये कई चीजों पर निर्भर करता है, कि आपको अभी के समय में अपने फोन के लिए इंश्योरेंस लेना चाहिए या नहीं। नीचे बताई गई जानकारी के आधार पर आप इस चीज का निर्णय ले पाएंगे।

रिपेयर की बढ़ती कीमत

अभी के समय में सभी फोन्स के एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे इनके रिपेयर में आने वाला खर्च भी बढ़ गया है। एक AMOLED या LTPO डिस्प्ले को बदलवाने में लगभग 5000 से 30000 रुपए तक का खर्च आता है, हालांकि ये मॉडल पर निर्भर करता है।

वहीं बैटरी में भी समान तरीके से 2000 रुपए से लेकर 12000 रुपए तक का खर्च आता है। कैमरा के जूम लेंस या अन्य सेंसर खराब हो जाए तो उसके लिए 11000 रुपए तक खर्च करना पड़ते हैं। इन सब के अतिरिक्त, यदि आपके पास iPhone 16 Pro Max जैसा कोई प्रीमियम फोन है, तो उसका खर्च और अधिक बढ़ जाता है।

स्मार्टफोन इंश्योरेंस में क्या चीजें कवर होगी?

कोई भी इंश्योरेंस लेने से पहले ये देखना आवश्यक है, कि उसमें क्या क्या चीजें कवर हो रही है। एक सही स्मार्टफोन इंश्योरेंस में एक्सीडेंटल डैमेज, लिक्विड डैमेज, और मैकेनिकल फेल्यर जैसी चीजें कवर होती है, और इनमें से कई चीजें कंपनी भी अपने वारंटी पीरियड में कवर नहीं करती है। एक तरह से देखा जाए तो ये एक फायदा का सौदा है, अगर आपके पास कोई महंगा फोन है, जिसके पार्ट्स काफी महंगे आते हो।

इससे मिलने वाले फायदें

इससे पैसों की काफी बचत हो जाती है, खास कर तब जब आपके फोन के पार्ट महंगे हो, क्योंकि इन इंश्योरेंस का ईयरली प्लान उनसे कम कीमत पर उपलब्ध होता है। डैमेज होने पर इसका लाभ लेने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ता है। इसमें आप अलग से एक्सीडेंटल डैमेज और थेफ्ट प्रोटेक्शन पॉलिसी को भी शामिल कर सकते हैं, जो फोन के साथ मिलने वाली वारंटी में शामिल नहीं होती है। कई इंश्योरेंस कंपनी आपके घर से फोन ले जाने और ठीक करके वापस घर पर देने आने की सुविधा भी देती हैं।

इंश्योरेंस लेने से पहले इन चीजों का ध्यान रखें

सबसे पहले आप जिस फोन के लिए इंश्योरेंस लेना चाहते हैं, उस फोन की वैल्यू कितनी होगी, या उसमें प्रीमियम पार्ट्स का उपयोग किया गया है, या नहीं। इसके अतिरिक्त, जो इंश्योरेंस ले रहे हैं, उनकी रिपेयर सर्विस क्वालिटी कैसी है, क्लेम प्रोसेस आसान है या नहीं, और उनकी पॉलिसी में क्या क्या चीजें कवर होती है, इन चीजों का ध्यान रखना भी आवश्यक है। आप जो इंश्योरेंस पान लेना चाहते हैं, वो फोन की वैल्यू के आधार पर आपके लिए ज्यादा खर्च तो नहीं है, ये सब सुनिश्चित करने के बाद ही आप इसमें आगे बढ़ सकते हैं।

ये पढ़ें: Galaxy S25 सीरीज लॉन्च से पहले One UI 7 स्टेबल रोलआउट टाइमलाइन रिवील, इन फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSunny Sanskari Ki Tulsi Kumari अब इसी प्लेटफॉर्म पर, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

Shashank Khaitan की Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari आखिरकार आपके घर तक पहुंच चुकी है, यानि Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari OTT release हो चुकी है। अगर आप रोमांटिक कॉमेडी लवर्स हैं, तो ये फिल्म आपको शुरुआत से ही पकड़ लेगी। कहानी Sunny और Tulsi जैसे दो पुराने प्रेमियों की है, जो अपनी ज़िंदगी में …

Image2025 के Best Compact Phones: ये 6 छोटे स्मार्टफोन भारत में तहलका मचा रहे हैं

अगर आप भी उन बड़े, भारी स्मार्टफोनों से परेशान हैं जो जेब में भी फिट नहीं आते और एक हाथ से पकड़ना भी मुश्किल होता है, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। पिछले साल से इस साल के तक काफी कॉम्पैक्ट फोनों (compact phones) को ऐसे लौटते देखने को मिला है जिसकी उम्मीद …

ImageOnePlus 15 Display को लेकर खुला बड़ा राज, क्या सच में दुनिया की सबसे तेज़ स्क्रीन होगी?

OnePlus ने अपने अगले फ्लैगशिप OnePlus 15 की झलक दिखा दी है। इसके रियर पैनल के डिज़ाइन लीक होने के बाद, कंपनी ने अब ये भी कन्फर्म किया है कि इसमें नया third-generation BOE Flexible OLED Display (तीसरी जनरेशन का BOE डिस्प्ले) मिलेगा, जो 14 अक्टूबर को चीन में पेश होगा। साथ ही, फोन में …

ImageNothing OS 4.0 रोलआउट शुरू: क्या आपका फोन भी लिस्ट में है?

Nothing ने अपना बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट Nothing OS 4.0 जारी कर दिया है। यह अपडेट Android 16 पर आधारित है और कंपनी की AI-first strategy को अगले स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से कंपनी इसे लायी है। बीटा टेस्टिंग के बाद अब ये अपडेट 21 नवंबर, 2025 से यूज़र्स के लिए रोलआउट होना शुरू …

ImageFlipkart Diwali Sale में टूटी कीमत की दीवार – अब iPhone 16 पर ₹26,000 की बचत

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो “कभी तो iPhone ले लूंगा” सोचते-सोचते सालों निकाल चुके हैं, तो इस दिवाली आपके पास सच में सुनहरा मौका है। Flipkart Big Bang Diwali Sale में ऐसा iPhone 16 Diwali offer ऑफर आया है, जिसे देखकर Android यूज़र्स भी एक बार सोचेंगे कि क्या अब iPhone …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products