3 दिसम्बर को भारत में लॉन्च होगा iQOO 13

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO 13 की इतनी ख़बरों के बाद, आखिरकार कंपनी ने इसके भारत में लॉन्च की घोषणा कर दी है। iQOO 13 भारत में 3 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने सीईओ निपुन मार्या ने एक ट्वीट करके iQOO 13 की लॉन्च डेट की घोषणा की है। हमने Smartprix पर आपको इसकी लॉन्च डेट के बारे में एक एक्सक्लूसिव लीक में पहले भी जानकारी दी थी। अब कंपनी ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है।

iQOO 13 चीन में 30 अक्टूबर, को 3,999 युआन (लगभग ₹47,000 रुपए) की कीमत पर पेश किया था। भारत में इसकी कीमत उससे थोड़ा ज़्यादा लगभग ₹55,000 से ₹60,000 के बीच हो सकती है, ये इसके बेस वैरिएंट 12/256 GB की कीमत होगी।  

ये पढ़ें: नवंबर 2024 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones In November 2024

iQOO 13 स्पेसिफिकेशन  

iQOO 13

iQOO 13 में 6.82-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले, 144 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी। पावर देने के लिए इसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एक 50 MP प्राइमरी कैमरा (f/1.9 लेंस), एक 50 MP 2x टेलीफ़ोटो सेंसर (f/1.9 लेंस), और एक 50 MP अल्ट्रा वाइड (f/2.0 लेंस) शामिल हैं। फ्रंट पर 32 MP (f/2.5) का सेंसर है।  

बैटरी की बात करें तो, ये फ़ोन 6,150 mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी से लैस है, जो 120W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और PPS सपोर्ट भी है। iQOO 13 एक IP68/IP69 सर्टिफाइड फ़ोन है, जिसका मतलब है कि ये पानी और धूल से सुरक्षित है। इसके अलावा इसमें कैमरा मॉड्यूल के चारों तरफ एक RGB एलईडी लाइट स्ट्रिप भी है, कई अलग अलग रंगों में चमकती है और ये रंग आप अपने अनुसार सेट कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Redmi A4 5G कंपनी का सबसे अफोर्डेबल 5G फ़ोन 20 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा, जानें फीचर्स

अन्य फीचरों में स्टीरियो स्पीकर, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, USB 3.2360-डिग्री NFC, IR ब्लास्टर, ब्लूटूथ 5.4, और WiFi 7 शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image12,000 रुपये से भी सस्ता हुआ iPhone Air, पेंसिल से भी पतला ये iPhone बना बेस्ट डील का दावेदार

Apple ने इस साल अपना सबसे पतला iPhone, iPhone Air लॉन्च किया था, और तब इसकी शुरुआती कीमत ₹1,19,900 रखी गई थी। लेकिन अब Vijay Sales पर यह मॉडल ₹12,000+ की छूट के साथ मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है। अगर आप लंबे समय से इस अल्ट्रा स्लिम iPhone पर …

ImageiQOO Neo 7 की इंडिया लॉन्च डेट सामने आयी

iQOO Neo 7 का भारत में काफी समय से इंतज़ार है। Vivo सब-ब्रैंड iQOO ने इस स्मार्टफोन को चीन में अक्टूबर 2022 में लॉन्च किया था और अब लगभग 3 महीने बाद इसके भारत में लॉन्च होने की ख़बर आयी है। हालांकि भारत में ये फ़ोन चीन में लॉन्च हुए फ़ोन से अलग हो सकता …

Imageलॉन्च डेट की जगह लिख दिया दाम, Amazon ने गलती से लीक की इन तीनों स्मार्टफोनों की कीमतें

Amazon की Prime Day Sale जुलाई 15 और 16 को होने वाली है। इसी सेल को प्रमोट करने के दौरान कंपनी ने अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले तीन स्मार्टफोनों की कीमतें गलती से लीक कर दी हैं। ये स्मार्टफोन iQOO Neo 7 Pro, जो 4 जुलाई को लॉन्च होगा, Moto Razr 40, जो 3 जुलाई …

ImageMoto G67 Power भारत में लॉन्च – ₹16,000 से भी कम में मिलेंगे 7000mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 2 जैसे धांसू फीचर

Motorola ने आखिरकार भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G67 Power 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने वादा किया था कि ये फोन “पावर सीरीज़” का अब तक का सबसे पावरफुल डिवाइस होगा और वाकई में इसमें 16,000 के बजट में, वो सब कुछ है जो किफायती फ़ोन वाले यूज़र को चाहिए। Snapdragon 7s …

ImageRedmi 14C 5G भारत में लॉन्च: इतनी कम कीमत में 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी?

Xiaomi ने भारत में अपना नया एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन Redmi 14C 5G लॉन्च कर दिया है, जो बड़े डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और स्मूथ परफॉरमेंस के साथ आता है। इस फोन को खासकर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिन्हें कम कीमत में एक पावरफुल डिवाइस चाहिए। इसके 6.9-इंच की बड़ी डिस्प्ले, …

Discuss

Be the first to leave a comment.