iQOO 13 लॉन्च – जानें इस नए फोन की खासियतें और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO 13 को कंपनी ने आज चीन में लॉन्च किया। ये Qualcomm के नए Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आया है। Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro के बाद इस चिपसेट के साथ ये तीसरा फ़ोन है, जो 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज के साथ आया है। iQOO ने यहां इन-बिल्ट Q2 गेमिंग चिप, Android 15-बेस्ड OriginOS 5, 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 120W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर दिए हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

iQOO 13 की कीमत और उपलब्धता

चीन में iQOO 13 की शुरुआती कीमत 3,999 युआन (लगभग ₹47,200) है। इस कीमत पर इसका 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वैरिएंट मिलेगा। वहीँ इसके 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 4,499 युआन (लगभग ₹53,100) है। इसके अलावा 16GB रैम के साथ इसमें तीन मॉडल हैं, जिनमें 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्प हैं। इनकी कीमत 4,299 युआन (लगभग ₹50,800), 4,699 युआन (लगभग ₹55,500), और 5,199 युआन (लगभग ₹61,400) है। इस फ़ोन को Isle of Man, Legendary Edition, Nardo Grey और Track Edition रंगों में पेश किया गया है।

iQOO 13 स्पेसिफिकेशन

नया iQOO 13 6.82-इंच की 2K LTPO 2.0 OLED डिस्प्ले के साथ आया है, इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट, DCI-P3 कलर गैमट, 1800 निट्स तक की ब्राइटनेस भी मिलती है। फ़ोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर चलता है और इसमें बेहतरीन गेमिंग के अनुभव के लिए Q2 गेमिंग चिप भी है। ये चिप 16GB तक की LPDDR5x रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट करता है। साथ ही 6150mAh बैटरी और 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 50MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर “एनर्जी हेलो” LED दी गई है जो 12 रंगों के कॉम्बिनेशन में जलती है। सुरक्षा के लिए, फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68 और IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, GPS और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageStarlink की भारत में एंट्री का इंतज़ार खत्म – Elon Musk ने बता दी कीमत, जानिए कितना खर्च होगा हर महीने

भारत में Elon Musk की Starlink को लेकर महीनों से चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार कंपनी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए सबसे बड़े सवाल का जवाब दे दिया है। वो ये है कि Starlink की कीमत क्या होगी? कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट भी अपडेट कर दी है और ये भी साफ हो …

ImageiQOO 11 सीरीज़ और iQOO Neo 7 SE पावरफुल प्रोसेसरों के साथ हुए लॉन्च

iQOO ने आखिरकार अपनी नयी iQOO 11 सीरीज़ और Neo सीरीज़ के नए स्मार्टफोन iQOO Neo 7 SE को लॉन्च कर दिया है। iQOO 11 सीरीज़ में दो स्मार्टफोन iQOO 11 और iQOO 11 Pro शामिल हैं और दोनों ही लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट पर चलते हैं। अच्छी खबर ये हैं कि कंपनी …

Imageभारत में जनवरी में लॉन्च होगा iQOO 11, लेकिन Pro वैरिएंट के दर्शन नहीं होंगे

iQOO 11 चीन के बाद अब जनवरी में भारत में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख कंपनी द्वारा सामने आयी है, लेकिन साथ ही कंपनी हेड निपुण मार्या ने ये भी बताया है कि iQOO 11 Pro फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया जायेगा। ये स्मार्टफोन भारत में 10 जनवरी 2023 …

ImageiQOO 15 लॉन्च: डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा में बड़ा बदलाव

iQOO ने भारतीय मार्केट में अपना नया फ्लैगशिप iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च इस बात का संकेत है कि ब्रांड इस साल सिर्फ गेमिंग फोन की इमेज पर नहीं, बल्कि एक प्रीमियम ऑल-राउंड स्मार्टफोन एक्सपीरियंस पर भी फोकस कर रहा है। डिज़ाइन, डिस्प्ले और कैमरा, तीनों जगह iQOO ने इस बार बड़े …

Imageचीन में लॉन्च हुआ OnePlus का 8300mAh बैटरी वाला फोन, इस नाम के साथ भारत में जल्द लेगा एंट्री

OnePlus ने चीन में अपना नया दमदार स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों को अगले लेवल पर ले जाने की कोशिश की है। पूरी पूरी उम्मीद है कि यही मॉडल भारत में OnePlus 15R नाम से एंट्री कर सकता है, जिसके लॉन्च का टीज़र कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products